आजमगढ: घर की साफ सफाई करते समय साँप ने एक महिला को डस लिया, हुई मृत्यु

आजमगढ: बूढ़नपुर तहसील के थाना कप्तानगंज के ग्राम जफरामऊ में एक महिला दीवाली पर्व के उपलक्ष् में घर की साफ सफाई करते समय महिला को साँप ने काट लिया । परिजन तुरन्त उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे तो वहाँ इलाज के दौरान डॉक्टर ने मना कर दिया ।परिजन उसे झाड़-फूँक के चक्कर मे पड़े । महिला को घर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का उसके घर पर तांता लगा हुआ है ।महिला के दो पुत्री और एक पुत्र है । महिला का…

आजमगढ़ : अलग – अलग क्षेत्र में पटाखों के अवैध भण्डारण के मामले में 7 गिरफ्तार, 8 बोरे व 4 कार्टून में मिले थे पटाखे,

आजमगढ़ : थाना कोतवाली क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध पटाखो व अन्य विस्फोटक पदार्थ के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। जरिए मुखविर सूचना पर सात व्यक्तियों को दो स्थानों मुकेरीगंज व जामा मस्जिद के पास से भारी मात्रा में बिना अनुमति के भण्डारण किये पटाखों व अन्य विस्फोटक सामग्रीयों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 311/20 धारा 5/6क/9ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1984 बनाम मनोज कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल चौरसिया निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली तथा मु0अ0सं0- 312/20 धारा 5/6ए/9बी…

पीलीभीत : घाटमपुर क्रय केन्द्र पर बारदाना नहीं एसडीएम ने जताई नाराजगी ।

पूरनपुर पीलीभीत : घाटमपुर धान क्रय केंद्र पर बारदाना ना होने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई , तहसीलदार ने शीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।एसडीएम ने कई अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया समर्थन मूल्य पर स्थापित किए गए । क्रय केंद्रों पर बारदाना की किल्लत बनी हुई है बारदाना के अभाव में कई कई दिन से तौल के इंतजार में बैठे किसानों की दिक्कतें और बढ़ गई है । शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी के साथ घाटमपुर सहकारी समिति में लगे क्रय…

अमेरिका में बड़ा बवाल, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

इस वक्त की बड़ी खबर अमेरिका से आ रही है। वहां पर राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के विरोध में हजारों की संख्या में लोग वाशिंगटन डीसी में सड़कों पर उतर गये हैं। इन सभी लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रदर्शन किया। ट्रंप के समर्थक राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को मानने को तैयार नहीं है। हजारों लोगों ने ट्रंप को अपना समर्थन दिखाने और चुनाव परिणामों के खिलाफ नाराजगी जताने के लिए राजधानी की सड़कों पर मार्च किया। अमेरिका के अंदर राष्ट्रपति चुनाव का मामला अब कोर्ट में…

इंग्लैंड में लॉकडाउन हटाने के लिए अगले 2 सप्ताह अहम

यूके सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा है कि इंग्लैंड में योजना के मुताबिक 2 दिसंबर को एक महीने का लॉकडाउन खत्म करने के लिए अगले 2 हफ्ते ‘बहुत अहम’ होंगे। सरकार के साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमरेजेंसी (एसएजीई) के प्रोफेसर सुसान मिशी ने शनिवार को कहा कि अगले दो सप्ताह “बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे, क्योंकि इसमें आंशिक तौर पर कारण मौसम होगा और दूसरा कारण जो मुझे लगता है वह है कि लोग वैक्सीन आने की उम्मीद के कारण उपायों को लेकर लापरवाह हो जाएंगे। ऐसे में ही गड़बड़ी होगी।…

‘नर्वस’ राहुल गांधी वाली टिप्पणी पर नाराज शिवसेना ने बराक ओबामा पर दाग दिए सवाल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब  ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नर्वस और कम योग्यता वाला व्यक्ति बताया है। इसे लेकर शिवसेना ने ओबामा की आलोचना की है साथ ही सवाल किया है कि वह इस देश के बारे में कितना जानते हैं।  बता दें कि ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की है। इसमें अन्य मसलों के अलावा ओबामा ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के बारे में भी बात की है। इसमें उन्होंने राहुल की तुलना…

पीएम मोदी ने पाक और चीन को दिया सख्‍त संदेश, कहा- यदि आजमाने की कोशिश करेंगे तो मिलेगा प्रचंड जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हर साल की तरह इस साल भी दीवाली का त्‍योहार मनाने के लिए राजस्‍थान के जैसलमेर स्‍थित लोंगेवाला (Longewala) में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के पास पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने यहां ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।   उन्‍होंने दीवाली के मौके पर जवानों के बीच मिठाई का वितरण किया।  प्रधानमंत्री ने लोंगेवाला पोस्ट पर स्थित संग्रहालय केंद्र का भी दौरा किया। साथ ही उन्‍होने पाकिस्‍तान और चीन को सख्‍त संदेश दिया और कहा कि यदि…

कांग्रेस ने फिर उठाए EVM पर सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बचाने के लिए उपचुनाव के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने कि मांग की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं नकारात्मक राजनीति नहीं करता। लेकिन पहली बार मुझे लगा कि भाजपा ने बिहार और मध्य प्रदेश में इवीएम का दुरुपयोग किया। मध्य प्रदेश में लोग कांग्रेस और बिहार में तेजस्वी यादव…

आजमगढ: बुढ़नपुर तहसील के देउरपुर ग्राम में हुआ मेले का आयोजन दिखी सोशल डिस्टेंसिग।

आजमगढ:: बुढ़नपुर तहसील के देउरपुर बाजार में एन एच 233 पर मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मेले का लुत्फ उठाया। लोगों ने प्रशासन की देखरेख में मेले का आनंद लिया।लोगों ने केला ,गट्टा ,जलेबियाँ और मिठाईया खरीदकर मेले का आनंद लिया। वही बच्चों में भी ऊर्जा दिखी उन्होंने अपने लिए गुब्बारे, खिलौने आदि वस्तुओं की खरीदारी की। महिलाओं ने भी अपने घर हेतु साजसज्जा का सामान खरीद कर मेले का आनंद लिया । थाना कप्तानगंज के इंस्पेक्टर ने मय फ़ोर्स…

जब युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के साथ बैठने से किया था इनकार, ऑलराउंडर ने सुनाया किस्सा

 युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा, तब उन्हें भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के साथ खेलने का मौका मिला. युवराज ने 2000 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम में अपना डेब्यू किया था. हाल ही में एक शो के दौरान युवराज सिंह ने इस बात का खुलासा किया कि इन दिग्गजों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम शेयर करने का उनका अनुभव कैसा रहा था. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने बताया कि महान सचिन तेंदुलकर (Sachin…

IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ने दी चुनौती, कहा- नहीं लगता शॉर्ट गेंदों से डर

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिडनी पहुंच चुकी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद टी-20 और टेस्ट सीरीज होगी. टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें अब शॉर्ट गेंदों से डर नहीं लगता है और वह इसका सामना करने को तैयार है. स्मिथ ने भारत के विरुद्ध टेस्ट सीरीज से पहले न्यूज कॉर्प से से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना…

ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही टीम इंडिया ने जिम में पसीना बहाया, इस बात पर बेहद खुश हैं चहल

कोविड 19 महामारी के कहर के बीच टीम इंडिया 9 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है. इस महीने के अंत में वनडे सीरीज के साथ टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे का आगाज होगा. भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शनिवार को लंबे अरसे बाद ट्रेनिंग की. इंडियन क्रिकेट टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी. शुक्रवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी ओलम्पिक पार्क होटल में बिताया. टीम इस समय सिडनी ओलम्पिक पार्क के पुलमैन होटल में क्वारंटीन है. न्यू साउथ वेल्स की सरकार ने…

केवल इस भारतीय खिलाड़ी को फॉलो करता है इंस्टाग्राम, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी आते हैं, जिनको सोशल मीडिया पर भी करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर इन सभी खिलाड़ियों के फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंस्टाग्राम इनमें से किसी खिलाड़ी को फॉलो नहीं करता. इंस्टाग्राम अपने आधिकारिक अकाउंट से केवल एक ही भारतीय खिलाड़ी को फॉलो करता है और यह नाम हैरान कर देने वाला है. बता दें कि इंस्टाग्राम अपने आधिकारिक अकाउंट से केवल 60 लोगों…