शाहगंज/जौनपुर: देशी तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शाहगंज/जौनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देश में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय, सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी व उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी आरक्षी भानु प्रताप सिंह, संजय सिंह, मनीष कुमार व सोनू तृतीय के साथ पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहन तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र…

आजमगढ़ :अतरौलिया के बुढ़नपुर बाज़ार में आर टी ओ औरैया, चालक , अपनी बेटी समेत एक्सीडेंट में हुए घायल

आजमगढ::-थाना अतरौलिया के बूढ़नपुर बाजार में एन एच 233 रॉड पर औरैया में तैनात आर टी ओ राजेंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी सिधारी थाना श्रेया पुत्री राजेन्द्र उम्र 8 वर्ष ,चालक धर्मेन्द्र उम्र 35 वर्ष आज सुबह रकड एक्सीडेंट में घायल हो गए, उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया जिसमें राजेन्द्र और उनकी बेटी श्रेया के हाथ पैर टूट गए हैं । वहीं चालक के सिर में काफी चोट लगी है घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले जाया गया। हालात गम्भीर देखकर डॉक्टर ने जिला…

आजमगढ़ :देवपुर महाराजगंज रोड पर फाइनेंस कंपनी के दो फील्ड अफसरों से हुई लूट

आजमगढ़ :बुढ़नपुर तहसील के देउलपुर महाराजगंज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिया वारदात की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई पीड़ितों ने महाराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है बुढ़नपुर स्थित भारत फाइनेंस इंक्लूजर कंपनी के दो फील्ड अफसर अरविंद यादव निवासी बिलासा थाना सिधारी शिवम तिवारी निवासी पांडेपुर जिला देवरिया एक ही बाइक से फील्ड में गए थे विभिन्न समूहों से करीब दो लाख रुपये एकत्र कर शाम करीब 5:30 बजे ऑफिस लौट रहे थे…

आजमगढ़ :पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ एफ आई आर 2 तहसीलों में सेटेलाइट से आई तस्वीरें

आजमगढ़ :जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में गांवों में जहां पराली जलाने के मामले में एक किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है वहीं सदर और फूलपुर तहसील में सेटेलाइट से पराली जलाने की तस्वीरें आने के बाद जांच कर किसानों के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया गया है जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में खुद का ग्राम में चंद्रशेखर जीवन इंद्रदेव बस शिव पूजन व रामदरश पुत्र प्रभु नाथ के नाम हैं इनके खेत में धान की फसल लगाई गई थी इंद्रदेव पुत्र सिधारी ने खेत में पराली जलाई थी…

चीन ने भारतीय मालवाहक जहाज को रोकने के संबंध में लगे सभी आरोपों से किया इंकार

चीन ने शुक्रवार को इंकार किया कि उसने ऑस्ट्रेलिया से कोयला लादकर आए भारतीय मालवाहक जहाज को बंदरगाह पर रोक रखा है। जहाज को वापस जाने की अनुमति देने में देरी के कारण भारत के 23 लोग वहां फंसे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया से कोयला की खेप को चीन लेकर आया जहाज ‘जग आनंद’ जून से ही जिंगतांग बंदरगाह पर फंसा हुआ है। आगमन के बाद जहाज के कतार में ही फंसे होने के कारण चालक दल के सदस्यों को मदद की गुहार लगानी पड़ी। आईटीएफ-एशिया प्रशांत क्षेत्र के एक बयान…

जीते सिंधिया समर्थकों को मिला ताज लेकिन हारे हुए नेताओं को अब निगम और मंडलों में नियुक्ति से ही उम्‍मीद

न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम, न इधर के हुए न उधर के हुए। ग्वालियर-चंबल अंचल में उपचुनाव हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया सात समर्थक पूर्व विधायकों का हाल कुछ ऐसा ही लगता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में रमने से पहले ही चुनावी मैदान में जो हार मिली है उसने उनके राजनीतिक भविष्य संकट में डाल दिया है। भाजपा में पूर्व में आए बड़े नेताओं का हश्र बताता है कि पार्टी में अपेक्षा अनुरूप पद न पाने और पार्टी की रीति-नीति समझने की लंबी प्रक्रिया में उलझकर उन्हें मूल पार्टी में…

पाकिस्तान को करारा जवाब, भारतीय कार्रवाई में मारे गए 7-8 सैनिक, यूं उड़ाए गए बंकर-लॉन्च पैड्स

पाकिस्तान की ओर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन में 4 सुरक्षाकर्मी सहित 8 लोगों की जान चली गई है। भारत ने पड़ोसी मुल्क को इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 7-8 सैनिक मार गिराए हैं, जबकि करीब दर्जभनर सैनिक घायल हैं। सैन्य सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई बैंकर और लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं। पाकिस्तानी बंकर्स को तबाह करने का एक वीडियो भी जारी किया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर…

पीएम मोदी की अपील- देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के लिए भी जलाएं एक दीया

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस दिवाली एक दिया उन सैनिकों के लिए भी जलाएं जो बैखोफ होकर देश की रक्षा में जुटे हैं। उनके अनुकरणीय साहस के लिए हम कृतज्ञता का इजहार शब्दों में नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सीमा पर जुटे सैनिकों के परिवरों के भी आभारी हैं।  पीएम मोदी ने इस ट्वीट के साथ एक ऑडियो संदेश भी साझा किया है, जिसमें वह त्योहार पर सैनिकों को याद रखने की बात कह रहे…

कांग्रेस ने माना उसके लचर प्रदर्शन ने डुबोई महागठबंधन की लुटिया, पार्टी में उठने लगी आत्ममंथन की आवाज

बिहार में महागठबंधन की सत्ता की उम्मीदों को पलीता लगाने वाले कांग्रेस के लचर चुनावी प्रदर्शन को लेकर पार्टी में आत्ममंथन की आवाज उठने लगी है। सूबे के नेताओं के साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बेहिचक यह स्वीकार कर रहे हैं कि कांग्रेस के कमजोर स्ट्राइक रेट ने विपक्षी गठबंधन को सत्ता से दूर कर दिया। वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव तारिक अनवर ने साफ कहा कि हमें सच को स्वीकार करना होगा कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार वंचित रह गया।…

जानें प्राकृतिक आपदा झेलने वाले 6 राज्‍यों के नाम, जिन्हे मिली आर्थिक सहायता देने की मंजूरी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में उच्‍चस्‍तरीय कमिटी ने तूफान , बाढ़ और भूस्‍खलन से प्रभावित देश के 6 राज्‍यों के लिए आर्थिक सहायता की मंजूरी दी है। इन राज्‍यों में पश्‍चिम बंगाल (West Bengal), ओडिशा (Odisha), महाराष्‍ट्र (Maharashtra), कर्नाटक (Karnataka), मध्‍यप्रदेश (Madhya Pradesh) और सिक्‍किम (Sikkim) के नाम शामिल हैं जिसे 4,381.88 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। इस वर्ष इन राज्‍यों में चक्रवाती तूफान एंफन (Amphan) और निसर्ग (Nisarga) के अलावा बाढ़ और भूस्‍खलन का भी प्रकोप रहा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में उच्‍चस्‍तरीय आयोग…