पीलीभीत: ‘बेसिक शिक्षकों ने ऐसे मनाया धनतेरस त्यौहार ‘

पीलीभीत : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत के कार्यालय मे शिक्षक अभिषेक की प्रेरणा से माँ सरस्वती की प्रतिमा लग गयी है। शिक्षक अभिषेक कुमार प्राथमिक विद्यालय लदपुरा ब्लॉक अमरिया जनपद पीलीभीत मे कार्यरत है। उनका और उनके साथियों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रतीक्षरत है। इसलिये शिक्षक अभिषेक के मन मे विचार आया कि अपने गृह जनपद सीतापुर मे जाने से पूर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा लगवाई जाये ताकि कर्मभूमि पीलीभीत का जीवन भर स्मरण रहे। इस सम्बन्ध में उनके साथियों ने भी सहमति व्यक्त की और सबके सहयोग से निजी…

पीलीभीत: प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अन्दर लम्बित पत्रावलियों का करें निस्तारण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा गई। समीक्षा के दौरान शस्त्र कार्यालय में हस्तान्तरण/विरासत विरासत सम्बन्धी 80 पत्रावलियां लम्बित हैं, जिनकी पुलिस आख्यायें लगभग एक वर्ष से अधिक पुरानी हो गई है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक को पूर्व भी पत्र प्रेषित किये गये है। पुलिस विभाग से उक्त पत्रावलियों की आख्यायें अब तक प्राप्त न होने कारण पत्रावलियां अनावश्यक रूप से लम्बित चल रही है। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर से सम्बन्धित थानाध्यक्षों को लम्बित प्रकरणों की आख्यायें 07…

आजमगढ़ : लाभार्थियों को सूखा राशन गेहूँ, चावल, दाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर करेंगी वितरित, सीडीओ ने किया शुभारंभ, कोटेदार से लेना होगा राशन

आजमगढ़ : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के लाभार्थियों को नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत सूखा राशन (गेहूँ, चावल, दाल) का वितरण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह द्वारा सम्बन्धित कोटेदार से प्राप्त कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों को डोर-टू-डोर वितरण किया जाना है। जिसके दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा बाल विकास परियोजना पल्हनी के ग्रामपंचायत जयरामपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर के आंगनबाड़ी केन्द्र से सूखा राशन लाभार्थियों को वितरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होने बताया कि…

प्रयागराज-विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 14 नवम्बर को

प्रयागराज: नोडल अधिकारी/अपर सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, निशा झा ने अवगत कराया है कि 14.11.2020 बाल दिवस के अवसर पर बाल शिशु गृह खुल्दाबाद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।

आजमगढ़ : 12 नवम्बर को जनपद आजमगढ में कोरोना की रिपोर्ट

आजमगढ़ : मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 12 नवंबर को 13 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया की अब तक कुल 5480 पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 139 एक्टिव केस हैं, 5252 स्वस्थ हो चुके हैं तथा 89 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।आजमगढ़ : जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-संतोष…

पीलीभीत :स्थानीय उत्पादकों को निर्यात करने हेतु दिया जायेगा बढ़ावा-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद के उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा दने के दृष्टिगत डिस्ट्रिक लेवल एक्सपोर्ट प्रोमोशन कमेटी की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जनपद के स्थानीय उत्पादकों जैसे चावल, बाॅसुरी, फर्नीचर, मशरूम, चीनी, हल्दी आदि को सम्मिलित करते हुये निर्यात को प्रोत्साहन दिया जायेगा। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्धारा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में ऐसे उत्पादकों को चिन्हित किया जाये, जिनको निर्यात करने में सहयोग प्रदान करते हुये प्रोत्साहित किया जायेगा तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं…

अमेरिका के खिलाफ जाकर S-400 मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करने पर अडिग तुर्की

तुर्की के रक्षा मंत्री ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका देश अमेरिका के लगातार विरोध के बावजूद, रूस से खरीदी गई मिसाइल रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल की योजना पर काम कर रहा है। रक्षा मंत्री हुलूसी आकार ने बृहस्पतिवार को संसदीय बजट आयोग को बताया कि सेना योजना के अनुसार एस-400 मिसाइल प्रणाली को तैनात करने की तैयारी कर रही है। अमेरिका, उत्तर-अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य तुर्की द्वारा रूस की यह विमान-रोधी प्रणाली खरीदे जाने विरोध करता रहा है और तुर्की को एफ -35 लड़ाकू विमान…

पीएम मोदी का दावा हाल के वर्षों में भारत और आसियान के रिश्ते हुए बेहतर

कोरोना काल में हो रहे आसियान बैठक को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया है। उन्होंने अपने संबोधन में भारत और आसियान की महत्ता को रेखांकित किया। पीएम ने कहा कि आसियान के साथ रिश्ता हमेशा से भारत की ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी की भावना के अनुरुप रहा है। वे 17 वें आसियान-भारत शिखर बैठक को संबोधित कर रहे थे। मालूम हो कि पीएम मोदी के साथ वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन इस बैठक की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं। पीएम ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भारत और…

बिहार की जीत के बाद जल्द हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किन्हें मिल सकती है जगह

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की जीत के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मंत्रिपरिषद का जल्द विस्तार किया जा सकता है। नई परिस्थितियों में जदयू केंद्र सरकार में शामिल हो सकती है, ताकि एनडीए को मजबूती दी जा सके। इसके अलावा भाजपा भी अपने प्रमुख नेताओं को इसमें जगह देगी। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना है। केंद्र सरकार में अकाली दल की हरसिमरत कौर के हटने और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद के बाद एनडीए की मंत्रिमंडल…

COVID-19 Vaccine: रिसर्च के लिए 900 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, वित्‍त मंत्री का ऐलान

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि देश में महामारी के प्रकोप को देखते हुए बायोटेक विभाग को कोविड सुरक्षा मिशन के तहत वैक्‍सीन के विकास व अन्‍य रिसर्च के काम के लिए आर्थिक मदद उपलब्‍ध कराई गई है। उन्‍होंने कहा, ‘कोविड सुरक्षा मिशन के तहत भारतीय कोविड वैक्‍सीन के विकास के लिए बायोटेक विभाग को 900 करोड़ रुपये दिए गए हैं।’  उन्‍होंने कहा कि इसके तहत वैक्‍सीन की वास्‍तविक कीमत व इसके वितरण में आने वाली लागत को कवर नहीं किया…

चिराग पासवान की वजह से सिर्फ जेडीयू को ही नहीं BJP को भी हुआ नुकसान

बिहार का जनादेश बहुत साफ है। बहुमत नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को मिला है। एनडीए के सबसे बड़े दल भाजपा ने डंके की चोट पर न केवल इसकी घोषणा की थी, बल्कि चुनाव के बीच गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी साफ कर दिया था कि जदयू को कम सीटें मिलेंगी तो भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम खत लिखा कि विकास का सिलसिला…

अर्नब गोस्वामी की जमानत पर महबूबा मुफ्ती का सवाल? जेल में बंद सैकड़ों कश्मीरियों की तत्काल सुनवाई क्यों नहीं

रिपब्लिक टीवी नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी मामले में स्वतंत्रता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सहमति जताते हुए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रश्न किया कि आधारहीन आरोपों के तहत जेलों में बंद सैकड़ों कश्मीरियों और पत्रकारों की रिहाई पर तत्काल कोई प्रभावशाली कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के आक्रोश से सहमत हैं, लेकिन इस बात का बड़ा दुख है और नाराजगी भी है कि…