बिहार में नीतीश कुमार और भाजपा दोनों के सामने विश्वास का संकट

बिहार के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनावों में एनडीए के खेवनहार नीतीश कुमार अपने पिछले 15 सालों के राजनीतिक जीवन के सबसे कठिन दौर में हैं। वह दोतरफा विश्वास का संकट झेल रहे हैं। बार-बार पाला बदलने के कारण वो नीतीश कुमार जो एक समय भरोसे का दूसरा नाम माने जाते थे, इस बार जनता के हर हिस्से में उन्हें लेकर शंका है कि चुनाव के बाद वह किसी भी करवट बैठ सकते हैं। नीतीश कुमार के काम और सुशासन के तमाम दावों और वादों पर यह विश्वास का संकट भारी…

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते पर चाचा अनिल कपूर ने तोड़ी चुप्पी

अर्जुन के चाचा अभिनेता अनिल कपूर ने इनके रिश्ते पर परिवार का पक्ष रखा है. लंबे समय से ऐसी खबरें थी कि अर्जुन का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन अनिल कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसी बात कही, जिससे सभी लोग हैरान रह गए. अनिल ने कहा कि सभी लोग अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से बेहद खुश हैं. अनिल ने बताया, ‘मैं अर्जुन को बचपन से जानता हूं. वह कभी गलत फैसला नहीं ले सकता है. ये उसके निजी जीवन की बात है. अर्जुन…

राष्ट्रपति चुनाव में महत्वपूर्ण हो चुके हैं अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीय

अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला जाने हैं। इसे देखते हुए वहां रह रहे लाखों भारतीयों की अहमीयतता बढ़ गई है। डोनाल्‍ड ट्रंप हों या फिर जो बाइडेन, दोनों की कोशिश इन मतदाताओं की साधने की है। 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में करीब 26 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें से कई वहां को वोटर बन चुके हैं। ऐसे में इनका समर्थन दोनों उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के एक अधिकारी…

तेजस्वी ने खेला जातीय कार्ड

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इसी बीच महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव के एक बयान पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। तेजस्वी ने इशारों-इशारों में जातिवाद का कार्ड खेल दिया है। एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा कि जब लालू यादव का राज था तो गरीब सीना तान के बाबू साहब के सामने चलते थे। उनका इशारा राजपूतों की तरफ था, हालांकि उन्होंने किसी जाति का नाम नहीं लिया। उन्होंने आगे ये भी कहा कि हमारी सरकार…

नुसरत जहां ने लाल साड़ी पहन दुर्गा पंडाल में किया पारंपरिक डांस,देखे Video

पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में कोरोनावायरस महामारी से सावधानी बरतते हुए नवरात्रि का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर डांस भी किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. https://www.instagram.com/reel/CGugN7pFtS-/?utm_source=ig_embed

सुप्रीम कोर्ट को करने दें अनुच्छेद-370 पर फैसला : उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर राज्य का पुनर्गठन हुए और अनुच्छेद-370 को समाप्त हुए करीब डेढ़ वर्ष बीत चुका है, लेकिन कश्मीर की सियासत अभी इसी के इर्दगिर्द घूम रही है। अब केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के एक बयान पर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल करने के लिए हमें देश के कानून मंत्री से कोई उम्मीद नहीं है। इस मामले में अदालत को अपनी कार्रवाई करने दें। दरअसल, रविशंकर ने कहा था कि अब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 कभी बहाल नहीं हो सकता है। कानून…

प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, चुनावों में कोरी भाषणबाजी, जनता में भय

यूपी के बागपत में लोहा व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार को निशाने पर लिया है। यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं और जनता में भय व्याप्त है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में यूपी के बागपत जिले में व्यापारी के अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि ‘बागपत में सोमवार सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी…

नोरा फतेही से टेरेंस लुईस ने किया प्यार का इजहार, देखें वीडियो

नोरा फतेही हाल ही में अपने सॉन्ग नाच मेरी रानी के प्रमोशन के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर शो में पहुंचीं। इस दौरान टेरेंस लुईस ने नोरा के साथ एक रोमांटिक परफॉर्मेंस दी। उन्होंने नोरा के साथ पहला प्यार प्यार है गाने में परफॉर्म किया। नोरा इस दौरान काफी शर्माती हुई दिखीं। वहीं गीता कपूर दोनों की परफॉर्मेंस को एंजॉय करती दिखीं। नोरा और टेरेंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। https://www.instagram.com/p/CGxetUqIZoV/