अगर नीतीश जीते तो हार जाएगा बिहार, जदयू प्रमुख पर चिराग पासवान का एक और हमला

बिहार चुनाव में अकेले दमखम दिखाने को तैयार लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट ‘बिहार फर्स्‍ट, बिहारी फर्स्‍ट’ जारी किया। इस दौरान चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला और कहा कि अगर गलती से भी नीतीश कुमार जीतते हैं तो बिहार हार जाएगा। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार का उस गति से विकास करने में असफल रहे हैं, जिस गति से अन्य राज्यों का विकास…

पाकिस्तान में जारी है सियासी घमासान, पाक सेना ने घेरा सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल का घर

पाकिस्तान की सत्तासीन इमरान सरकार में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल के घर की देर रात पाक सेना ने घेरबंदी कर दी, जिसके बाद सिंध पुलिस के कई बड़े अधिकारियों को अपनी छुट्टी कैंसिल करनी पड़ गई।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी का मामला सामने आने के बाद से यहां उथल पुथल मची हुई है। ऐसे में अब सिंध पुलिस ने राष्ट्रहितों…

संजय दत्त ने दी कैंसर को मात, फैंस को खुशखबरी दे कहा- बड़ी लड़ाइयों के ल‍िए ईश्‍वर भी चुनता है बहादुर स‍िपाही

अभिनेता संजय दत्त प‍िछले कुछ समय से फेंफड़ों के कैंसर से लड़ाई- लड़ रहे थे। फैंस के लिए खास खबर ये है कि उन्होंने कैंसर को मात दे दी है और वह अब एक-दम स्वस्थ हो चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।दरअसल, संजय के जुड़वां बच्‍चों का आज जन्‍मदिन है और इसी मौके पर संजय ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। अपनी इस जंग में उनका साथ देने के लिए और उनके साथ बने रहने के…