मध्य प्रदेश में उपचुनाव के दौर में कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर भाजपा का अजब रुख सामने आ रहा है। कमल नाथ पर लगातार हमलावर भाजपा ने पहली बार दिग्विजय सिंह को राहत दी है। कमल नाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं वहीं दिग्विजय मध्य प्रदेश कांग्रेस की दूसरी धुरी लेकिन भाजपा इस बार नाथ पर हमलावर है। वहीं कांग्रेस की तरफ से बचाव न करने की शैली में भी अंतर साफ नजर आ रहा है। कांग्रेस में पहले कोई दिग्विजय का बचाव करने नहीं आता था अब ऐसा…
Day: October 18, 2020
आदित्य नारायण- श्वेता अग्रवाल की शादी की डेट हुई तय, इस दिन मंदिर में रचाएंगे ब्याह
नेहा कक्कड़ की शादी की खबरों के तुरंत बाद उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य नारायण ने भी शादी का ऐलान कर दिया था। अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए आदित्य ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ इसी साल साथ फेरे लेने का ऐलान किया। वहीं अब आदित्य ने अपनी शादी की डेट भी रिवील कर दी है। जिसे जान फैंस काफी खुश हैं। सिंगर आदित्य नारायण इसी साल के अंतिम महीने यानि की 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने ये भी खुलासा किया…
बिहार चुनाव 2020: रविशंकर प्रसाद बोले- RJD का जन्म ही नेता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए हुआ था
केन्द्रीय मंत्री मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के चुनाव में मुद्दे बहुत स्पष्ट है। हमारी सोच विकास पर केन्द्रित है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुआ है वह सबके सामने है। हम उस विकास कार्य की चर्चा करते हैं। काम स्पष्ट है। पांच-छह घंटे में बिहार के किसी कोने से पटना पहुंचा जा रहा है। हर घर बिजली, हर घर नल का जल। अब केन्द्र की योजना से 45 हजार गांवों में आप्टीकल फाइवर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…
दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.9 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स
दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 3.9 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 1,103,350 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 39,247,785 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,103,352 हो गई। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 8,045,090 मामलों और 218,529 मौतों के साथ अमेरिका सबसे प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।…
PM नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर की शाम Grand Challenges वार्षिक उद्घाटन समारोह में देंगे भाषण
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रैंड चैलेंजेज वार्षिक बैठक 2020 (Grand Challenges Annual Meeting 2020) के उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण देंगे। बता दें कि पिछले 15 वर्षों से ग्रैंड चैलेंज वार्षिक बैठक स्वास्थ्य और विकास में सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नवाचार सहयोग (international innovation collaborations) को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।
भ्रम में न रहें चिराग, भाजपा-जदयू लड़ रहे चुनाव- नीतीश होंगे मुख्यमंत्री:भूपेंद्र यादव
बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का विवाद गहराता जा रहा है। चिराग पासवान की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किए जा रहे जुबानी हमले पर बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट है। लोजपा हमारे गठबंधन का हिस्सा नहीं है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को बताना चाहते हैं कि उन्हें किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। भाजपा-जदयू एक साथ बिहार विधानसभा का चुनाव…
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस की छापेमारी
ड्रग्स मामले में फरार रिश्तेदार की तलाश में बेंगलुरू पुलिस ने गुरूवार को अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई में जुहू स्थित घर पर छापेमारी की। दोपहर एक बजे के करीब कोर्ट का आदेश लेकर दो पुलिसकर्मी ओबेराय के घर पहुंचे थे। यह छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है. बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची।एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा, ‘आदित्य अलवा फरार है. विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली…
