प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चिराग पासवान से बातचीत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने फोन कर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से बात की और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का हाल जाना। बता दें कि रामविलास पासवान अस्पताल में भर्ती हैं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को जानकारी दी थी कि देर रात उनके पिता के दिल का ऑपरेशन किया गया है। अगले…
Day: October 5, 2020
संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान इमरान खान ने लगाए आरोप, भारतीय प्रतिनिधि ने किया बायकॉट
कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन वर्चुअल तरीक से किया जा रहा है. इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी महासभा में संबोधन दिया. वहीं इमरान खान ने जब बोलना शुरू किया तो यूएन जनरल असेंबली हॉल में मौजूद भारतीय प्रतिनिधि ने वॉकआउट कर दिया. इस दौरान इमरान खान ने भारत पर भी टिप्पणी की. संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी संबोधित किया. इस दौरान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत पर कई आरोप लगाए. वहीं…
शिवसेना ने हाथरस पीड़ित परिवार के लिए मांगी सीआरपीएफ सुरक्षा
राज्यसभा सदस्य और शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार को सीआरपीएफ सुरक्षा दिलाने की मांग की है। अपने पत्र में शिवसेना प्रवक्ता ने हाथरस की घटना में अमानवीयता का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।चतुर्वेदी ने कहा, ‘मानवता के इतिहास में लोग दिवंगत का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ करते रहे हैं। परिवार के सदस्यों को अपने प्रिय को देखने मौका दिया जाता है, लेकिन 30 सितंबर…
मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री का खुलासा, डेढ़ साल पति हिमालय से रही थी अलग
फिल्म एक्ट्रेस भाग्यश्री की शादी 1990 में हिमालय दासानी के साथ हुई थीl अब भाग्यश्री ने यह खुलासा किया है कि वे बीच में डेढ़ साल के लिए अलग हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने हिमालय से पैच अप कर लिया हैl भाग्यश्री का कहना है कि वह अब जब भी उस बारे में सोचती है तो डर जाती है। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में भाग्यश्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हां, हिमालय जी मेरा पहला प्यार थे और मैंने उनसे शादी कर ली…
