जौनपुर: समाजवादियों ने बेरोजगारी को लेकर बेरोजगार डिग्रीधारी नोजवानो के साथ पांच सितंबर को पांच बजकर पांच मिनट पर थाली और ताली बजाते हुए सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए।कार्यकर्ताओ ने बेरोजगार छात्रों के साथ पॉलिटेक्निक स्थित होटल किशन कन्हैया से पैदल मार्च निकाला और लोहिया पार्क पर राघवेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा सभा के संबोधन के साथ समाप्त हुआ।धारा 144 लागू होने के कारण प्रशासन भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुच गया।मार्च का नेतृत्व राघवेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा सभा, भानु प्रताप मौर्य जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया…
Day: September 5, 2020
बरेली – आँवला नगर के मोहल्ला बजरिया नलकूप कालौनी में चोरी शक में मोहल्ले वालों ने एक युवक को बुरी तरह से मारा पीटा उसके बाद युवक की हुई मौत
आँवला- चोरी के शक में मोहल्ले वासियों ने एक युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे ई-रिक्शा से घर पर छोड़ गए। परिजन जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बरेली की तहसील आँवला के मोहल्ला बजरिया नलकूप कॉलोनी के पास का है मोहल्ला बजरिया नलकूप निवासी विक्रम सिंह, राहुल ,वीरू, विपिन,मनीष, सोनू समेत तमाम लोगों…
जौनपुर:अल आई सी कर्मचारियों ने अलआई सी के आई पी ओ की खिलाफ विधायक को दिया ज्ञापन
आज 5 सितंबर को भारत सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर मार्केट में लिस्टिंग (IPO)करने के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम जौनपुर शाखा के कर्मचारियों ने जफराबाद के विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह को ज्ञापन दिया गया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से जयप्रकाश यादव,राकेश श्रीवास्तव,त्रिभुवन,जितेंद्र कुमार यादव,आलोक वर्मा शुभाष सिंह,सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर: बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का मनाया गया शहादत दिवस
जौनपुर:आज 5 सितंबर को बिहार की धरती पर जन्मे शोषितों और बंचितो के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर देने वाले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का सहादत दिवस जिला मौर्य शाक्य सभा कार्यालय मियांपुर जौनपुर में मनाया गया। प्रियदर्शी अशोक मिसन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय संजय मौर्य जी उर्फ गुरु जी ने बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के बारे में बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का नारा था “गुलामो को गुलामी का अहसास करा दो,गुलाम अपनी बेड़िया खुद तोड़ कर फेंक देगा।उन्होंने बताया कि जगदेव प्रसाद…
राहुल ने तुकबंदी के जरिए केंद्र पर साधा निशाना, गरीबी और बेरोजगारी आंकड़ों पर जताई चिंता
देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने के ताजा आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण इलाकों में रोजगार में आई कमी के चलते नौकरियों की संख्या में गिरावट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इससे जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने ट्वीट में एक तुकबंदी की है। राहुल ने कहा है कि 12 करोड़ रोजगार गायब, पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और…
पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश प्रसाद निशंक समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों के योगदान के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के अतुलनीय योगदान और प्रयासों के प्रति हम आभार व्यक्त…
भारत और चीन की मदद के लिए तैयार है डोनाल्ड ट्रम्प ,डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की,
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात चीन के संदर्भ में कही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वर्तमान समय में चीन ऐसा देश है जिसकी चर्चा रूप से ज्यादा होनी चाहिए। क्योंकि चीन जो काम कर रहा है वह बहुत बदतर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस को लेकर चीन…
अमेरिका भारत को विश्व शक्ति बनने में सहायता करने को है इच्छुक : अमेरिका का एक राजनयिक
अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक का बोलना है कि अमेरिका भारतको विश्व शक्ति बनने में सहायता करने को इच्छुक है जो सुरक्षातंत्र में सहयोग देता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी इशारा दिया है कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन बेहतरीन रक्षा क्षमता के साथ हिंदुस्तान का समर्थन करने के लिए भी उत्सुक हो रहा है। जी दरअसल अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बेगुन ने यह टिप्पणी अमेरिक-भारत रणनीतिक व साझेदारी मंच द्वारा बीते सोमवार को आयोजित तीसरे भारत-अमेरिका नेतृत्व सम्मेलन में की। इस सम्मलेन को डिजिटल माध्यम से आयोजित किया…
शाहगंज(जौनपुर): सड़क दुर्घटना में दो घायल, हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत कोपा गांव निवासी 25 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र दिनेश सिंह गुरुवार की रात बाजार से बाइक से घर जा रहे थे कि अयोध्या मार्ग स्थित ताखा पूरब गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बदलापुर बाजार के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुरेश…
इटावा: सुमेर सिंह के किले और आगामी त्यौहार को देखते हुए आला अधिकारियों की बैठक
इटावा – आज दिनांक 04.09.2020 को सुमेर सिंह किला स्थित अतिथि गृह में जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा मध्य प्रदेश के जिलाधिकारी भिंड एवं पुलिस अधीक्षक भिंड के साथ अपराध नियंत्रण, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं आपसी सामंजस्य बिठाने हेतु मीटिंग आयोजित की गयी।
