रोज कमाने खाने वालों की मदद करेगी योगी सरकार : अवस्थी

 उत्तर प्रदेश सरकार ठेला,खोमचा,रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूर जैसे तमाम रोज कमाकर खाने वाले वर्ग की समस्यायों को ध्यान में रखते हुये जल्द ही एक कार्ययोजना बनाकर इनकी मदद करेगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि 25 मार्च से लागू लाॅकडाउन के कारण ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वालों, रिक्शा, ई रिक्शा चालक, पल्लेदार, रेलवे कुली, दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। सरकार समाज के इस वर्ग के प्रति संवेदनशील है और इन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के लिये…

प्रियंका ने लिखा CM योगी को पत्र, ‘आर्थिक पुनर्निर्माण टास्कफोर्स’ बनाने की रखी मांग

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते किसानों-मजदूरों और छोटे कारोबारियों को हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। प्रियंका ने कहा है कि कोरोना महामारी ने आज ज्यादातर क्षेत्रों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कोरोना महामारी अपने साथ एक आर्थिक तबाही भी लेकर आई है। उत्तर प्रदेश में किसान, मजदूर और काँच उद्योग, पीतल उद्योग, कालीन उद्योग, बुनकरी, फ़र्नीचर उद्योग, चमड़े का उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग, फिशरी-हेचरी उद्योग, अन्य…

कोरोना से लड़ाई में योगी ने अपनी मंत्रियों को किया किनारे !

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ सभी राज्य लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्री भी इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। यहां तक प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस लड़ाई में अपने सभी मंत्रियों को आजादी दी हुई है। हालांकि इस बीच कई केंद्रीय मंत्री अपने घर में रहते हुए अपनी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में तो कोरोना से निपटने के लिए कुछ अलग ही तरीके से काम चल रहा है। यहां मुख्यमंत्री ने एक टीम 11 बने हुई है लेकिन खास…

टास्क फोर्स गठन पर कांग्रेस का तंज, मंत्रिमंडल टल गया, श्रीमंत को छल गया

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना पर मचे कोहराम के बीच एक बार फिर मंत्रिमंडल गठन को लेकर बयानों का दौर तेज हो गया है. लगातार मंत्रिमंडल गठन की उठ रही मांग के बीच भाजपा ने सरकार और संगठन के बीच समन्वय बैठाने के लिए टास्कफोर्स का गठन कर दिया. इस पर कांग्रेस ने तंज कसा और कहा कि मंत्रिमंडल टल गया, श्रीमंंत को छल गया. कोरोना संकट काल के बीच मंत्रिमंडल गठन से पहले भाजपा ने कोरोना टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसके तहत कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच सरकार…

Lockdown: मुंबई में जुटी भीड़ पर शुरू हुई राजनीति, आदित्य ठाकरे ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

मुंबई। बांद्रा स्टेशन पर जुटी सैकड़ों मजदूरों की भीड़ के मामले में राजनीति शुरू हो गई है. इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिस दिन से ट्रेनों को बंद किया गया है, उसी दिन से राज्य ने ट्रेनों को 24 घंटे और चलाने का अनुरोध किया था, ताकि प्रवासी श्रमिक घर वापस जा सकें. सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम-सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस मुद्दे को उठाया था और साथ ही प्रवासी श्रमिकों के घर पहुंचने…

माफ करें पानी व बिजली बिल: कमलनाथ

भोपाल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो पत्र लिखकर पानी-बिजली के बिल माफ करने की मांग की है. साथ ही कमलनाथ ने कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट कराने के सुझाव दिए हैं.प्रदेश में कोरोना महामारी से उपजी परिस्थितियों से निपटने के लिए उन्होंने इंदिरा गृह ज्योति योजना के दायरे में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं के बिल छह महीने तक माफ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 14 फीसदी आबादी को नलों से पानी पहुंचाया जा रहा है और स्थानीय निकायों…

प्रधानमंत्री मुंह पर गमछानुमा रूमाल बांधकर क्यों आए मुख्यमंत्रियों के साथ स्क्रीन पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की नब्ज और उसकी जरूरत को समझने हैं। फिलहाल उनकी निगाह लॉकडाउन के दूसरे चरण पर है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्र की मानें तो प्रधानमंत्री ने मुंह पर गमछानुमा रुमाल बांधकर शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में इसकी शुरुआत कर दी है। मास्क, सैनिटाइजर तो चिकित्सा वर्ग, आभिजात्य वर्ग के लिए है यह समय खेती-खलिहानी का है और प्रधानमंत्री जानते हैं कि समय देश में मास्क की किल्लत है। लेकिन किसानों की मजबूरी है कि खेती और कटाई के लिए उन्हें घर से बाहर…

राहुल गांधी ने स्वास्थ्यकर्मियों को किया सलाम, कहा- इस मुश्किल घड़ी में कोरोना के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में हैं खड़े

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश भर में कोरोनावायरस के प्रकोप से निपट रहे उन तमाम स्वास्थ्य कर्मियों को सराहा है, जो इस मुश्किल घड़ी में कोरोना के खिलाफ सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं. स्वास्थ्य कर्मियों के नाम संदेश में कांग्रेस नेता ने कहा, पूरे देश में अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर स्वास्थ्यकर्मी, नर्स, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निष्ठा और साहस के साथ कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. देशभक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि संकट की घड़ी में आप देश के काम…

कोरोना वायरस संकट: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी द्वारा बैठक बुलाए जाने पर शिवसेना ने जताया एतराज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उठाये जाने कदमों पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने को लेकर सत्तारूढ़ शिवसेना ने शुक्रवार को यह कहते हुए आपत्ति जतायी कि ‘सामानांतर शासन’ से भ्रम पैदा होगा। अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय में सत्तारूढ़ दल ने कोरोना वायरस संकट का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान युद्ध जैसी स्थिति में प्रशासन को निर्देश देने के लिए एकल कमान केंद्र होना चाहिए। इस मराठी दैनिक में कहा गया है , ” प्रधानमंत्री, केंद्र और राज्य के…

सांसद निधि लेने के फैसले पर बसपा ने उठाए सवाल, कह दी ऐसी बात

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कोरोना महामारी से निपटने में सहयोग के लिए सांसद निधि लेने के तौर तरीकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका फैसला सामूहिक से होना चाहिए। बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली ने एक निजी टेलीविजन चैनल पर कहा कि सांसद निधि लेने से कोई एतराज नहीं है लेकिन इसका फैसला विपक्षी दलों की बैठक में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों के साथ बैठक करने वाले हैं। इसी बैठक में यह फैसला किया…

अलका लांबा ने संघ और भाजपा के बारे में बोल दी ऐसी बात कि अब…

आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुई अल्का लांबा ने अब पीएम मोदी के माध्यम से सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की कर दी है। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर शीत युद्ध प्रारम्भ हो गया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने पांच अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें नरेन्द्र मोदी संघ की गणवेश में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के माध्यम से अलका लांबा ने संघ और भाजपा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अलका लांबा की…

दो दिन पहले मांगी थी पीएम मोदी से मदद, फिर ट्रंप ने क्यों दे डाली भारत को धमकी

इसको लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर कोरोना पर चर्चा की थी और मदद मांगी थी। ट्रंप ने भारत से उस दवा की सप्लीई करने को कहा था जिसके एक्सपोर्ट पर बैन लगा है। दोनों की बातचीत पर सहमति हो गई थी जिसको लेकर ट्रंप ने भारत का आभार भी जताया था। वहीं दो दिन बाद ट्रंप का व्यवहार बदला बदला नजर आया। मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने भारत को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा, ‘रविवार…

ब्रिटेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने सुप्रीम कोर्ट में याचिका

कोरोनावायरस लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ब्रिटेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने केंद्र सरकार (Government) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अब इस मामले पर 13 अप्रैल को सुनवाई होगी. ज्ञात रहे कि ब्रिटेन में फंसी एक छात्रा के पिता की याचिका में कहा गया है कि यूके सरकार (Government) ने भारत में अटके ब्रिटिश नागरिकों को निकालने के लिए भारत से यूके के लिए चार्टर्ड विमान लगाए हैं. ब्रिटिश नागरिकों को छोड़ने के बाद ये विमान खाली नहीं आने…

बिहार: नीतीश ने चिकित्सकों को दी सरकार के कार्यो की जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों से बात की और कोरोना वायरस संक्रमण से बचने और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वे सेवाभाव से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सकों की सुविधा के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग राज्य के बाहर से आए हैं, उनकी सघन स्क्रीनिंग कराई जा रही…

‘कोरोना से मैं अपनी जनता को तो बचा लूंगा, लेकिन फिर तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पायेगा’

महाराष्ट्र में कोरोनो वायरस से लड़ते हुए, हर कोई जाति-धर्म और पंथ,समुदाय को भूलकर एक-दूसरे की मदद कर रहै हैं। फिर भी, कुछ लोग समाज में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संदेश देते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”समाज के कुछ घातक वायरस भी हैं, इसलिए मैं उनको बताना चाहता हूं कि COVID-19 से तो मैं अपनी जनता को बचा लूंगा,…

लॉकडाउन : दिल्ली में बिना राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा 5 किलो राशन

 दिल्ली सरकार अब राष्ट्रीय राजधानी में उन लोगों को भी पांच किलोग्राम मुफ्त राशन देगी, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। अभी तक सरकार राशनकार्ड धारकों को साढ़े सात किलोग्राम राशन मुफ्त दे रही थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा, दिल्ली में 71 लाख राशन कार्ड धारकों को 7 किलो 500 ग्राम राशन फ्री मुहैया कराया गया है। सरकार अब ऐसे लोगों को भी राशन मुहैया कराएगी, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। उन्होंने कहा, जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन लोगों के…

बेहद चिंतित हुए केजरीवाल, दिल्ली में कोरोना के ताजा केस से हर कोई हैरान

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज तेजी से इजाफा हो रहा है. 24 घंटे में 91 केस सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर कोरोना के 384 केस हो गए हैं. 91 नए मामलों में 77 वो हैं जो तबलीगी जमात के मरकज में पहुंचे थे. ये जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि 384 में से 58 मरीज विदेश यात्रा वाले हैं. इनमें से बहुत से दिल्ली के भी नहीं हैं. 259 वो हैं जो मरकज में पहुंचे थे. वहीं,…

कोरोना को हराने भगवान राम की राह पर PM मोदी, मेघनाथ की तरह होगा वायरस का खात्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रात 9: 00 बजे 9 मिनट तक बत्तियां बुझा कर दीपक और मोमबत्ती आदि का प्रकाश करने की अपील देश की जनता से की है। जनता जनार्दन की महाशक्ति का प्रदर्शन और सामूहिक ताकत भी इस आयोजन में दिखाई देगी। ऐसा नहीं है कि 9 नंबर का कोई टोटका है। इसके पीछे ज्योतिष और पौराणिक महत्व को भी देखा जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञ कहते हैं कि 9 मंगल ग्रह का अंक है। इसके प्रभाव में मंगल ग्रह मजबूत होगा और देश की ताकत…

कोरोना से लड़ने के लिए हमारा संकल्प मजबूत होना चाहिए: सोनिया गांधी

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे समने स्वास्थ्य से जड़ी बड़ी चुनौती है, लेकिन इसे दूर करने का हमारा संकल्प अधिक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह मीटिंग बड़े स्वास्थ्य और मानवीय संकट के बीच हुई, जिसमें कोरोना वायरस पर ही चर्चा हुई। सोनिया ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए निरंतर और विश्वसनीय टेस्टिंग का कोई विकल्प नहीं है। सोनिया ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए निरंतर परीक्षण का कोई विकल्प…

कामगारों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर और अंजलि भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन से प्रवासी कामगारों पर अभूतपूर्व मानवीय संकट आ गया है। उन्होंने सभी प्रवासी कामगारों को एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश जारी करने की गुहार लगाई है। मंदर व भारद्वाज ने वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से याचिका दायर की और शीर्ष अदालत से आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेषज्ञों की राष्ट्रीय और राज्य सलाहकार…