इस कद्दावर कांग्रेसी नेता ने लगाया धर्म को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा अरोप

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 को भेदभावपूर्ण बताते हुये सोमवार को सरकार से कहा कि वह हिंदुस्तान को तोडऩे का नहीं जोडऩे का काम करे। चौधरी ने सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी पार्टी किसी पीड़ति को शरण देने के सरकार के विचार के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसका विरोध इस बात पर है कि इसके लिए धर्म को आधार बनाया गया है। उन्होंने कहा ‘यह भेदभावपूर्ण अलग कानून बनाया जा रहा है और हमारा विरोध इस बात…

आग लगने पर जलने के साथ दम घुटने से मौत कैसे होती है

आग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? दम घुटने से कैसे बचा जा सकता है? दम घुटने पर शरीर में क्या होता है? आग से बचने के लिए किस तरह के उपाय किए जा सकते हैं?भारत में 2011 से 2015 के बीच इकट्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक इन चार सालों में आग लगने की वजह से 1.13 लाख लोगों की मौत हुई. इसका मतलब रोज 48 लोगों ने अपनी जान आग की घटनाओं में गंवाई. अधिकतर घटनाओं में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट को बताया…

हैदराबाद एनकाउंटर की होगी जांच, तेलंगाना सरकार ने किया एसआईटी का गठन

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद एनकाउंटर की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी का नेतृत्व राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत करेंगे। गौरतलब है कि गैंगरेप पीड़िता के चार आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से ही एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे थे। रविवार को इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है, “चार व्यक्तियों की मौत के कारण और परिस्थितियों का पता लगाया जाना चाहिए और कारणों को स्थापित किया जाना चाहिए। इस तथ्य को…

पचास हजार का टारगेट पूरा करने में जुटे नेता

एआईसीसी की ओर से केन्द्र की एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान पर 14 दिसम्बर को की जा रही भारत बचाओ रैली के लिए राजस्थान को 50 हजार की भीड लाने का टारगेट दिया गया है और इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से बैठकों का दौर चल रहा है लेकिन समस्या यह आ रही है कि इस समय शादियों का सीजन चल रह है ऐसे समय में नेताओं को चिंता है कि कहीं उनके यहां से भीड़ कम गई तो नेताओं का कोपभाजन बनना…

मोदी सरकार आज पेश करेगी धारा 370 हटाने जैसा ये बड़ा बल, विरोध में 16 संगठनों ने किया बंद का आह्वान

लोकसभा में आज नागरिकता संशोधन बिल पेश किया जाएगा। विधेयक के विरोध में वामपंथी विचारधारा वाले करीब 16 संगठनों ने 10 दिसंबर को 12 घंटे का असम बंद का आह्वान किया है। पूर्वोत्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सुबह पांच बजे से 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का पहले ही आह्वान कर चुका है। वहीं मोदी सरकार विधेयक को पास कराना चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। यह व्हिप सोमवार से बुधवार तक के लिए है।…

राहुल गांधी के रेप कैपिटल वाले बयान पर मनोज तिवारी के विवादित बोल, कहा- वो ‘मेंटली डिस्टर्ब्ड’

सांसद और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. मनोज तिवारी ने विवादित बयान देते हुए राहुल को ‘मेंटली डिस्टर्ब्ड’ करार दिया. तिवारी भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. मनोज तिवारी ने कहा, ‘राहुल गांधी न तो भारत को गौरवान्वित कर सकते हैं और न ही ऐसा होता हुए देख सकते हैं. बार-बार वो ऐसे बयान देते हैं जिससे वो ‘मेंटली डिस्टर्ब्ड’ दिखते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए…

दिल्ली: अनाज मंडी में भीषण आग से हाहाकार, कई लोगों की मौत पर CM केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली (Delhi)के अनाज मंडी इलाके में आग लगने से कोहराम मचा हुआ है। इस आगजनी में अब तक 35 लोगों के मरने की खबर है। इस हादसे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दुख जाहिर किया है। सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि ये खबर बहुत ही दुखदायी है। रेस्क्यू ऑपरेशन्स अब भी जारी है। दमकल अधिकारी लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अब तक कुल 35 लोगों की मौत…

चुनाव किसी को हराने-जीताने के लिए नहीं, तस्वीर-तकदीर बदलने का चुनाव

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि यह विधानसभा चुनाव किसी को हराने जीताने का नहीं है अपितु राज्य तस्वीर व तकदीर बदलने की है. मुख्यमंत्री आज गिरिडीह जिले के राजधनबार में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जमकर विपक्ष को कोसा.उन्होंने कहा कि गाँव को शहर की तरह जगमग जगमग करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. 30 लाख घरों में विजली पहुँचाई गई है. भारत सरकार की प्राथमिकता सूची में झारखंड राज्य की चहुमुखी विकास…

फडणवीस ने किया बड़ा खुलासा, अजित पवार के साथ इस वजह से ली थी CM पद की शपथ

महाराष्ट्र में भले ही शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने सरकार बना ली हो, लेकिन प्रदेश में हुए और उसके बाद हुए राजनीतिक खेल को सालों याद किया जाएगा, वहीं अब कुछ पत्ते खुलकर सामने आ रहे है, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक खुलासा किया है. बता दें कि फडणवीस ने 23 नवंबर को अचानक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया था. वहीं जब फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली तो उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित…

11 सीटों के चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने अंतिम रूप देना किया प्रारम्भ

भाजपा ने विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारम्भ कर दिया है. 26 जनवरी से इन सीटों के चुनाव का प्रचार प्रारम्भ कर दिया जाएगा. रणनीति तय हुई कि मतदाता सूची प्रकाशन के बाद उसे अंतिम रूप देने के समय बीजेपी के कार्यकर्ता इस बात पर पैनी नजर रखें कि पार्टी समर्थकों के वोट कटने न पाएं. अगर कट गए हैं तो उन्हें फिर से शामिल किया जाए. बृहस्पतिवार को यहां प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप सीएम…

एनआरसी और सिटीजन बिल एक ही सिक्के के दो पहलू: ममता बनर्जी

लोकसभा में पेश होने से पहले सिटीजन बिल का विरोध जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अन्य राजनीतिक दलों से सिटीजन बिल का समर्थन नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) और सिटीजन संशोधन बिल (सीएबी) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हम बंगाल में सिटीजन बिल लागू नहीं होने देंगे और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस अंत तक इसका विरोध करेगी। पार्टी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आर्थिक मंदी से लोगों…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देशभर के थानों में बनेंगी महिला डेस्क

हैदराबाद और उन्नाव कांड के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच मोदी सरकार ने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। महिला सुरक्षा को लेकर अब देशभर के सभी थानों में महिला डेस्क बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय ने इन थानों के लिए निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए भी आवंटित किए हैं। यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी। गृह मंत्रालय के मुताबिक पुलिस स्टेशनों को महिलाओं के अनुकूल और पहुंच योग्य बनाने…

हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों के एनकाउंटर पर उमा भारती ने कहा- देश की लड़कियों के मन में कम होगा भय

हैदराबाद के दिशा-रेप हत्याकांड के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर किया। इस बीच बीजेपी नेता उमा भारती ने लगातार कई ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि जिस घर की बेटी निर्दयता की शिकार होकर दुनिया से चली गई उस परिवार का दुःख कभी कम नहीं होगा किंतु उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी तथा भारत की अन्य लड़कियों के मन का भय कुछ कम होगा। जय तेलंगाना पुलिस। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि मैं अभी हिमालय उत्तराखंड में गंगा किनारे…

हैदराबाद रेप: चारों आरोपियों के एनकाउंटर पर मायावती ने कहा, ‘यूपी और दिल्ली पुलिस भी लें हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा’

हैदराबाद रेप मामले के चारों आरोपियों को शुक्रवार तड़के हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। हैदराबाद रेप के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने की घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। एएनआई के मुताबिक, मायावती ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। यहां (उत्तर प्रदेश) की और दिल्ली की पुलिस को भी हैदराबाद…

जौनपुर: जुआरी पुलिस से बचने को तालाब में कूदा डूबने से हुई मौत।

शाहगंज / जौनपुर – शनिवार को बड़ा गांव में जुआ खेल रहे युवकों में पुलिस के पहुंचने पर भगदड़ मच गई। पुलिस से बचने के लिए एक युवक तालाब में कूद गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जब युवक जान बचाने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस उसे पत्थर मार रही थी। गश्त पर निकली कोतवाली पुलिस जुआ होने की सूचना पर करीब 3:00 बजे बड़ागांव रोजा से सटे बधवां तालाब पर पहुंची। वहां जुआ खेल रहे युवक  को दौड़ा लिया जिसमें से…

इन दो राज्यों पर टिका भाजपा का मनोबल, येद्दयुरप्पा के लिए बड़ी चुनौती15 सीटों पर उपचुनाव

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हाल के पश्चिम बंगाल उपचुनाव के झटके के बाद अगले हफ्ते हो रहे कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव और झारखंड चुनाव पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। झारखंड में बहुकोणीय लड़ाई के बीच कर्नाटक का प्रदर्शन भाजपा के मनोबल पर प्रभाव डालेगा जहां इसी हफ्ते 15 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यही नतीजा तय करेगा कि पिछले डेढ़ दो साल से विवादों में रहे कर्नाटक में भाजपा बहुमत की स्थिर सरकार देगी या फिर से राजनीतिक बवंडर खड़ा होगा। चुनाव नतीजे होंगे भाजपा का शक्ति परीक्षण झारखंड में पहले चरण…

मोदी सरकार सुस्त अर्थव्यवस्था को रफ़्तार क्यों नहीं दे पा रही

इसी सप्ताह भारत सरकार ने जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद के नए आंकड़े जारी किए और इन आंकड़ों ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार ख़राब दौर से गुज़र रही है. मौजूदा तिमाही में जीडीपी 4.5 फ़ीसद पर पहुंच गई जो पिछले छह साल में सबसे निचले स्तर पर है. पिछली तिमाही की भारत की जीडीपी 5 फ़ीसदी रही थी. इस साल जुलाई में बजट पेश होने के बाद से सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाए हैं. लेकिन अर्थव्यवस्था…

ठाकरे सरकार की दूसरी परीक्षा, विधानसभा अध्यक्ष चुनाव आज

विधानसभा में बहुमत के प्रस्ताव पर जीत हासिल करने के बाद उद्ध‌व ठाकरे सरकार की रविवार को दूसरी परीक्षा है। सदन में आज विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव है। इसके लिए महाविकास अघाड़ी ने कांग्रेस के नाना पटोले को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा की ओर से किशन कथोरे मैदान में हैं। वहीं नियमों के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान से होता है, मगर नई सरकार में सत्ता पक्ष इस बार खुले मतदान का प्रस्ताव रख सकता है। शनिवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण…

अमित शाह से बोले राहुल बजाज- देश में डर का माहौल, सरकार की आलोचना करने से भी डरते हैं लोग

उद्योगपति राहुल बजाज ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि देश में डर का माहौल है और लोग सरकार की भी आलोचना करने से डरते हैं। बजाज ने भाजपा सासंद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भी सवाल उठाए। हालांकि अमित शाह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी चीज को लेकर डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। दरअसल, शाह एक टीवी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में ऑटो सेक्‍टर की प्रमुख कंपनियों में शुमार बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज भी उपस्थित थे। प्रश्न-उत्तर का…

झारखंडवासी भाजपा सरकार की नीतियों को करें खारिज : चिदंबरम

आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आर्थिक विकास दर में गिरावट को लेकर शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हमला बोला है. चिदंबरम ने झारखंड के लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की नीतियों को खारिज करें. झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, जैसा कि पहले से अनुमान लगाया…