CAA पर बोले PM मोदी- कहीं भी दिखता है भेदभाव तो देश के सामने लाइए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ”एक ही सत्र में दो बिल पास हुए हैं, मैं दिल्ली के 40 लाख लोगों को अधिकार दे रहा हूं और ये लोग (विपक्ष) झूठ फैला रहे हैं कि मैं अधिकार छीन रहा हूं. मैं इनसे कहना चाहता हूं कि कहीं भी भेदभाव की बू आती है तो देश के सामने लाकर रख दीजिए. नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद…

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर जमकर बरसीं मायावती, कहा-वो षड्यंत्रकारी, जबरन गया जेल

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर तीखा हमला बोला है, मायावती ने चंद्रशेखर और नागरिकता संशोधन कानून पर रविवार को कई ट्वीट किए हैं, मायावती ने कहा है कि अब तो नए सीएए व एनआरसी के विरोध में केन्द्र सरकार के एनडीए में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं, अतः बीएसपी की मांग है कि वे अपनी ज़िद को छोड़कर इन फैसलों को वापस ले, साथ ही, प्रदर्शनकारियों से भी अपील है कि वे अपना विरोध शान्तिपूर्ण ढंग से ही प्रकट करें। भीम आर्मी…

इस कांग्रेस नेता ने खोल दी CAA पर मोदी सरकार की पोल, कह दी ऐसी चौंकाने वाली बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि किसी को भी नागरिकता देना नही देने का अधिकार पहले से ही केंद्र के पास था, ऐसे में नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की आवश्यकता ही नहीं थी। सिंह ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि एक तरफ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा कल यहां एक कार्यक्रम में पड़ोसी देश के शरणार्थियों को नागरिकता देने आ रहे हैं।…

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विमान में बुक सीट न देने पर कराई शिकायत दर्ज, क्रू मेंबर पर लगाया बदसलूकी का आरोप

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने स्पाइस फ्लाइट पर उनकी तरफ से की गई बुकिंग सीट न देने का आरोप लगाते हुए भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। प्रज्ञा ने अपनीशिकायत में स्पाइस के क्रू मेंबर पर ठीक से व्यवहार न करने का भी आरोप लगाया। समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रज्ञा ठाकुर के हवाले से बताया कि उन्होंने कहा- “मैंने अथॉरिटीज को यह सूचित किया है स्पाइक के क्रू ने मेरे साथ बदसलूकी की है। यह मेरे साथ पहले भी हो चुकी है और फिर अभी हुआ। मुझे मेरी…

प्रियंका गांधी ने संभाली विरोध की कमान, आज राजघाट पर धरना देगी कांग्रेस पार्टी

सीएए और एनआरसी को लेकर पार्टी के स्पष्ट विरोध के बावजूद कुछ वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठने के बाद महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद कमान संभाल ली है। इस मुद्दे पर प्रियंका की लगातार सक्रियता और हस्तक्षेप के बाद ही तय हुआ है कि पार्टी इस मुद्दे पर रविवार को पूरे देश में सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस ने पहले 28 दिसंबर का दिन तय किया था। रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री की रैली से एक किलोमीटर की दूरी पर राजघाट में प्रियंका की अगुवाई में अचानक धरने का…

जानिए- क्यों ऐतिहासिक होने वाली है PM मोदी की दिल्ली रैली, CAA-NRC पर दे सकते हैं जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर 22 दिसंबर (रविवार) को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस रैली में रिकॉर्ड तोड़ लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही यह रैली इतिहास रचने में कामयाब होगी। रैली का आयोजन कर रही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि लोगों के रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आने के चलते जगह-जगह विशेष…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लेंगे मंत्रिमंडल की बैठक, जानेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 10.30 बजे बुलाई है । यह बैठक प्रवासी भारती केंद्र में होगी। इस बैठक में सभी मंत्रालयों का प्रजेंटेशन होगा। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी बैठक होगी, जहां मंत्रालय की कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में मंत्री अपने-अपने मंत्रालय के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी प्रदान करेंगे। इस बैठक में आवास और पेयजल जैसे कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिसंबर को सभी मंत्रियों को रिपोर्ट कार्ड लेकर सात लोक कल्याण…

माहौल शांत करने को यूं निभाएं अपने जिम्‍मेदार नागरिक होने की जिम्‍मेदारी : आदर्श कुमार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई राज्‍यों में प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों पर यह प्रदर्शन हिंसक को चुका है। राज्‍य सरकारें और केंद्र लगातार इन प्रदर्शनों पर अपनी नजर रखे हुए है। एहतियातन कई जगहों पर मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। यह इसलिए किया गया है जिससे मोबाइल के जरिए किसी तरह के भड़काऊ बयानबाजी या झूठी खबरें न फैलाई जा सकें। इटरनेट बंद होने से कुछ लोगों को परेशानी तो जरूर हो रही है लेकिन सच्‍चाई ये है कि यह जरूरी भी…

सरकार ने भारत की नागरिकता को लेकर दिया स्‍पष्‍टीकरण

केंद्र सरकार ने स्‍पष्‍टीकारण देते हुए कहा है कि 1987 से पहले भारत में पैदा हुआ कोई भी व्यक्ति या जिसके माता-पिता 1987 से पहले पैदा हुए हों, कानून के अनुसार एक भारतीय नागरिक होंगे। नागरिकता संशोधन कानून या या संभावित देशव्यापी एनआरसी के कारण चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों से कहा है कि यदि विरोध करने वाले लोगों के पास कोई सुझाव हो तो उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है।   गृह…

मैनपुरी:बाइक के फिसलने से एक युवक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

मैनपुरी: थाना एलाऊ के ग्राम नगला बलसिंह मोड़ पर बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। और एक गंभीररूप से घायल हो गया। युवक नगला गडू निवासी बताये जा रहे हैं। मौके पर पहुँचीं पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया। तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजबा दिया है।

पाकिस्तानी महिला को भारतीय नागरिकता मिली , सरकार से मिला प्रमाणपत्र

हसीना भारतीय नागरिक थी. हसीना ने एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी और 1999 में वह पाकिस्तान की नागरिक बन गई थी. पति की मृत्यु के बाद हसीना वापस भारत आ गई थी और तब से अपनी नागरिकता वापस लेने के लिए कोशिश कर रही थी. उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था. दो साल बाद भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान कर दी गई. द्वारका के कलेक्टर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

पीएम मोदी ने मन की बात के लिए जनता से मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 दिसंबर को रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं. पीएमओ के हैंडल से ट्वीट किया है कि इस महीने की 29 दिसंबर को प्रसारित होने वाली ‘मन की बात’ के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करें. इसके लिए 1800117800 पर डायल कर अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं और नमो एप पर भी जाकर अपना संदेश भेज सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 24 नवंबर को पिछली मन की बात में देश भर में ‘फिट इंडिया…

कांग्रेस और आप बना रहीं डर का माहौल : विजय गोयल

सांसद एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश विजय गोयल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में पूर्वी दिल्ली और पुरानी दिल्ली में जिस तरह से प्रदर्शनों में हिंसा हो रही है. शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है. लोगों को शांति बनाए रखनी चाहिए. विजय गोयल ने कहा कि मंगलवार को दरियागंज में दुकानें बंद हो गई. दिल्ली गेट तक जुलूस निकाला गया. नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक समुदाय में भय फैला रही है और उनको उकसा रही है.…

जनरल डायर और अमित शाह में कोई फर्क नहीं, उद्धव ठाकरे ने जामिया की घटना पर ठीक कहा: नवाब मलिक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने कहा है कि जलियांवाला बाग में मासूम लोगों पर गोली चलवाने वाले अंग्रेज अफसर जनरल डायर और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह में कोई फर्क नहीं है। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के दिल्ली स्थित जामिया मिलिया में पुलिस कार्रवाई की तुलना अमृतसर के 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार के करने पर मलिक ने ये बात कही है। मलिक ने कहा कि सीएम ठीक कह रहे हैं। नवाब मलिक ने कहा, जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में जिस तरह से लोगों पर गोली…

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील द्वारा दाखिल पीआईएल की सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से देश भर की अदालतों की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल के गठन को लेकर प्रतिक्रिया मांगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पीआईएल में याचिकाकर्ता ने अदालत के परिसर के अंदर लगातार हो रही हिंसक घटनाओं का हवाला दिया है, जिनमें आगरा में एक महिला वकील की हत्या और हाल ही में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प की घटनाएं शामिल हैं।…

महात्मा गांधी ने दिया था कांग्रेस को भंग करने का सुझाव : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने  कहा कि महात्मा गांधी ने 1947 में आजादी मिलने के बाद कांग्रेस को एक मंच के तौर पर भंग करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरुआत में विभिन्न विचारधारा के लोगों का एक आंदोलन था। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) परिसर में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आणंद (आईआरएमए) के 40वें स्थापना दिवस पर नायडू ने कहा कि लोग महात्मा गांधी, गोपालकृष्ण गोखले, बालगंगाधर तिलक के नेतृत्व में आजादी हासिल करने के लिए जुटे थे। लोग साथ आए और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। जब…

तीनों खिलाड़ियों ने एशिया की टीम के विरूद्ध ही बनाया है ये स्कोर, पढ़े

भारतीय क्रिकेट में जब-जब सबसे पास कप्तानों का नाम आता है, तब-तब कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका जिक्र हमेशा किया जाता है व किया जाता रहेगा. भारतीय क्रिकेट को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाने में तीन कप्तानों का सबसे अहम सहयोग माना जाता है. जिसमें पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी व वर्तमान में टीम के कैप्टन विराट कोहली शामिल हैं. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने समय में टीम को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं. इन तीनों खिलाड़ियों में एक ऐसी समानता है जो बहुत ज्यादा दंग करने…

भाजपा नेत्री रूपा गांगुली का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- बुर्के में न भागती तो…खान टाइगर की बेगम बन जाती

देश की संसद से पास हुए नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। इस तीखी बहस के बीच राज्‍यसभा सांसद और पश्चिम बंगाल से भाजपा की फायर ब्रैंड नेता रूपा गांगुली ने एक सनसनीखेज वाकया साझा किया है। रूपा गांगुली ने बताया कि जब वह पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में सातवीं में पढ़ रही थीं, उस समय उन्‍हें और उनकी मां को बुर्के में भागना पड़ा था। अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली ने बताया कि कुछ लोग उनका अपहरण करने आए और अगर वह ऐसा नहीं करतीं…

मैनपुरी :समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ पहुंचा जिलाधिकारी के आवास

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार देर सांय जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की तथा शिक्षक समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. जिलाधिकारी ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही बीएसए को बुलाकर अतिशीघ्र समस्याओ के निस्तारण का आदेश दिया है. जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि 9 से 10 महीने तक अपनी जेब से मिड डे मील संचालन के बाद भी कन्वर्जन कॉस्ट खातों में नहीं भेजी जा रही है. शिक्षकों द्वारा ग्रुप में अवकाश देने…

कैबिनेट और CCA की अहम बैठक आज, इन सेक्टर्स को लेकर किया जा सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली. कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में आज NBFC और HFC को बड़ी राहत मिल सकती है. इसके अलावा कैबिनेट और CCEA की बैठक में इंफ्रा सेक्टर को लेकर भी बड़ा फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है. आज होने वाली बैठक में NBFC और HFCs को बड़ी राहत मिल सकती है. अब BBB+ रेटिंग वाले Stress Asset पर बैंक कर्ज दे सकेंगे. इस बैठक में Partial Credit Guarantee Scheme की शर्तों में भी ढील संभव है. बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) को लेकर भी बड़ा फैसला संभव जिसके तहत NHAI…