नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दिखावटी विकास की बातें हो रही हैं, लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ”भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बच्चों को मिड-डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है।” प्रियंका गांधी ने सवाल किया,…
Day: December 28, 2019
दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के अलावा 28 दिसंबर के नाम और क्या दर्ज है?
देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में आज का दिन एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज है. 2013 में इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी. अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में उतरे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पहली बार दिल्ली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीटें जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया. उधर, चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता…
अमित शाह के नाम पर फोन कर पार्टी के लिए 3 करोड़ मांगे, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम पर ठगी होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने फिलहाल घटना में इन दोनों की क्या भूमिका रही, इस बात का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।ऐप के जरिए फोन आया जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार के मंत्री रंजीत सिंह को 20 दिसंबर को एक ऐप के जरिए फोन…
शिवसेना से जलती है बीजेपी, लेकिन बरनॉल की सलाह नहीं दूंगा: आदित्य ठाकरे
शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर चुटकी ली है. आदित्य ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी शिवसेना से ईर्ष्या करती है क्योंकि वे सत्ता से बाहर हो गए हैं, लेकिन वे उन्हें बरनॉल लगाने की सलाह नहीं देंगे. आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें पता है कि बीजेपी इस वक्त सत्ता से बाहर है और उनको इस बात का बहुत दुख है. तानों और उलाहनों का दौर बता दें कि महाराष्ट्र की सियासत में दो दोस्तों के बीच हुए अलगाव के बाद इन दोनों के बीच तानों और उलाहनों…
वर्ष 2019 के ‘झूठ ऑफ द ईयर’ के पात्र हैं राहुल गांधीः प्रकाश जावड़ेकर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान की तीखी आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि राहुल वर्ष 2019 के ‘झूठ ऑफ द ईयर’ के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पार्टी के अध्यक्ष थे तो उनके बयान से परिवार (गांधी परिवार) परेशान था, अब उनके बयानों से देश परेशान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल जब कांग्रेस अध्यक्ष तब भी और अब…
हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रियंका, ममता और मायावती समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
रांची- झारखंड के इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धूल चटाकर सरकार बनाने के जादुई आंकड़े के पार पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले श्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। झामुमो ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान 29 दिसंबर 2019 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की सहमति…
