दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर 22 दिसंबर (रविवार) को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस रैली में रिकॉर्ड तोड़ लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही यह रैली इतिहास रचने में कामयाब होगी। रैली का आयोजन कर रही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि लोगों के रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आने के चलते जगह-जगह विशेष…
Day: December 21, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लेंगे मंत्रिमंडल की बैठक, जानेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 10.30 बजे बुलाई है । यह बैठक प्रवासी भारती केंद्र में होगी। इस बैठक में सभी मंत्रालयों का प्रजेंटेशन होगा। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी बैठक होगी, जहां मंत्रालय की कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में मंत्री अपने-अपने मंत्रालय के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी प्रदान करेंगे। इस बैठक में आवास और पेयजल जैसे कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिसंबर को सभी मंत्रियों को रिपोर्ट कार्ड लेकर सात लोक कल्याण…
माहौल शांत करने को यूं निभाएं अपने जिम्मेदार नागरिक होने की जिम्मेदारी : आदर्श कुमार
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों पर यह प्रदर्शन हिंसक को चुका है। राज्य सरकारें और केंद्र लगातार इन प्रदर्शनों पर अपनी नजर रखे हुए है। एहतियातन कई जगहों पर मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। यह इसलिए किया गया है जिससे मोबाइल के जरिए किसी तरह के भड़काऊ बयानबाजी या झूठी खबरें न फैलाई जा सकें। इटरनेट बंद होने से कुछ लोगों को परेशानी तो जरूर हो रही है लेकिन सच्चाई ये है कि यह जरूरी भी…
सरकार ने भारत की नागरिकता को लेकर दिया स्पष्टीकरण
केंद्र सरकार ने स्पष्टीकारण देते हुए कहा है कि 1987 से पहले भारत में पैदा हुआ कोई भी व्यक्ति या जिसके माता-पिता 1987 से पहले पैदा हुए हों, कानून के अनुसार एक भारतीय नागरिक होंगे। नागरिकता संशोधन कानून या या संभावित देशव्यापी एनआरसी के कारण चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों से कहा है कि यदि विरोध करने वाले लोगों के पास कोई सुझाव हो तो उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है। गृह…
