उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1947 में आजादी मिलने के बाद कांग्रेस को एक मंच के तौर पर भंग करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरुआत में विभिन्न विचारधारा के लोगों का एक आंदोलन था। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) परिसर में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आणंद (आईआरएमए) के 40वें स्थापना दिवस पर नायडू ने कहा कि लोग महात्मा गांधी, गोपालकृष्ण गोखले, बालगंगाधर तिलक के नेतृत्व में आजादी हासिल करने के लिए जुटे थे। लोग साथ आए और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। जब…
