तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद एनकाउंटर की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी का नेतृत्व राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत करेंगे। गौरतलब है कि गैंगरेप पीड़िता के चार आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से ही एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे थे। रविवार को इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है, “चार व्यक्तियों की मौत के कारण और परिस्थितियों का पता लगाया जाना चाहिए और कारणों को स्थापित किया जाना चाहिए। इस तथ्य को…
Day: December 9, 2019
पचास हजार का टारगेट पूरा करने में जुटे नेता
एआईसीसी की ओर से केन्द्र की एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान पर 14 दिसम्बर को की जा रही भारत बचाओ रैली के लिए राजस्थान को 50 हजार की भीड लाने का टारगेट दिया गया है और इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से बैठकों का दौर चल रहा है लेकिन समस्या यह आ रही है कि इस समय शादियों का सीजन चल रह है ऐसे समय में नेताओं को चिंता है कि कहीं उनके यहां से भीड़ कम गई तो नेताओं का कोपभाजन बनना…
मोदी सरकार आज पेश करेगी धारा 370 हटाने जैसा ये बड़ा बल, विरोध में 16 संगठनों ने किया बंद का आह्वान
लोकसभा में आज नागरिकता संशोधन बिल पेश किया जाएगा। विधेयक के विरोध में वामपंथी विचारधारा वाले करीब 16 संगठनों ने 10 दिसंबर को 12 घंटे का असम बंद का आह्वान किया है। पूर्वोत्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सुबह पांच बजे से 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का पहले ही आह्वान कर चुका है। वहीं मोदी सरकार विधेयक को पास कराना चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। यह व्हिप सोमवार से बुधवार तक के लिए है।…
