राहुल गांधी के रेप कैपिटल वाले बयान पर मनोज तिवारी के विवादित बोल, कहा- वो ‘मेंटली डिस्टर्ब्ड’

सांसद और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. मनोज तिवारी ने विवादित बयान देते हुए राहुल को ‘मेंटली डिस्टर्ब्ड’ करार दिया. तिवारी भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. मनोज तिवारी ने कहा, ‘राहुल गांधी न तो भारत को गौरवान्वित कर सकते हैं और न ही ऐसा होता हुए देख सकते हैं. बार-बार वो ऐसे बयान देते हैं जिससे वो ‘मेंटली डिस्टर्ब्ड’ दिखते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए…

दिल्ली: अनाज मंडी में भीषण आग से हाहाकार, कई लोगों की मौत पर CM केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली (Delhi)के अनाज मंडी इलाके में आग लगने से कोहराम मचा हुआ है। इस आगजनी में अब तक 35 लोगों के मरने की खबर है। इस हादसे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दुख जाहिर किया है। सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि ये खबर बहुत ही दुखदायी है। रेस्क्यू ऑपरेशन्स अब भी जारी है। दमकल अधिकारी लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अब तक कुल 35 लोगों की मौत…

चुनाव किसी को हराने-जीताने के लिए नहीं, तस्वीर-तकदीर बदलने का चुनाव

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि यह विधानसभा चुनाव किसी को हराने जीताने का नहीं है अपितु राज्य तस्वीर व तकदीर बदलने की है. मुख्यमंत्री आज गिरिडीह जिले के राजधनबार में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जमकर विपक्ष को कोसा.उन्होंने कहा कि गाँव को शहर की तरह जगमग जगमग करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. 30 लाख घरों में विजली पहुँचाई गई है. भारत सरकार की प्राथमिकता सूची में झारखंड राज्य की चहुमुखी विकास…

फडणवीस ने किया बड़ा खुलासा, अजित पवार के साथ इस वजह से ली थी CM पद की शपथ

महाराष्ट्र में भले ही शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने सरकार बना ली हो, लेकिन प्रदेश में हुए और उसके बाद हुए राजनीतिक खेल को सालों याद किया जाएगा, वहीं अब कुछ पत्ते खुलकर सामने आ रहे है, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक खुलासा किया है. बता दें कि फडणवीस ने 23 नवंबर को अचानक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया था. वहीं जब फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली तो उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित…