11 सीटों के चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने अंतिम रूप देना किया प्रारम्भ

भाजपा ने विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारम्भ कर दिया है. 26 जनवरी से इन सीटों के चुनाव का प्रचार प्रारम्भ कर दिया जाएगा. रणनीति तय हुई कि मतदाता सूची प्रकाशन के बाद उसे अंतिम रूप देने के समय बीजेपी के कार्यकर्ता इस बात पर पैनी नजर रखें कि पार्टी समर्थकों के वोट कटने न पाएं. अगर कट गए हैं तो उन्हें फिर से शामिल किया जाए. बृहस्पतिवार को यहां प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप सीएम…

एनआरसी और सिटीजन बिल एक ही सिक्के के दो पहलू: ममता बनर्जी

लोकसभा में पेश होने से पहले सिटीजन बिल का विरोध जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अन्य राजनीतिक दलों से सिटीजन बिल का समर्थन नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) और सिटीजन संशोधन बिल (सीएबी) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हम बंगाल में सिटीजन बिल लागू नहीं होने देंगे और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस अंत तक इसका विरोध करेगी। पार्टी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आर्थिक मंदी से लोगों…