मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देशभर के थानों में बनेंगी महिला डेस्क

हैदराबाद और उन्नाव कांड के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच मोदी सरकार ने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। महिला सुरक्षा को लेकर अब देशभर के सभी थानों में महिला डेस्क बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय ने इन थानों के लिए निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए भी आवंटित किए हैं। यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी। गृह मंत्रालय के मुताबिक पुलिस स्टेशनों को महिलाओं के अनुकूल और पहुंच योग्य बनाने…

हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों के एनकाउंटर पर उमा भारती ने कहा- देश की लड़कियों के मन में कम होगा भय

हैदराबाद के दिशा-रेप हत्याकांड के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर किया। इस बीच बीजेपी नेता उमा भारती ने लगातार कई ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि जिस घर की बेटी निर्दयता की शिकार होकर दुनिया से चली गई उस परिवार का दुःख कभी कम नहीं होगा किंतु उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी तथा भारत की अन्य लड़कियों के मन का भय कुछ कम होगा। जय तेलंगाना पुलिस। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि मैं अभी हिमालय उत्तराखंड में गंगा किनारे…

हैदराबाद रेप: चारों आरोपियों के एनकाउंटर पर मायावती ने कहा, ‘यूपी और दिल्ली पुलिस भी लें हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा’

हैदराबाद रेप मामले के चारों आरोपियों को शुक्रवार तड़के हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। हैदराबाद रेप के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने की घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। एएनआई के मुताबिक, मायावती ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। यहां (उत्तर प्रदेश) की और दिल्ली की पुलिस को भी हैदराबाद…