शाहगंज / जौनपुर – शनिवार को बड़ा गांव में जुआ खेल रहे युवकों में पुलिस के पहुंचने पर भगदड़ मच गई। पुलिस से बचने के लिए एक युवक तालाब में कूद गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जब युवक जान बचाने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस उसे पत्थर मार रही थी। गश्त पर निकली कोतवाली पुलिस जुआ होने की सूचना पर करीब 3:00 बजे बड़ागांव रोजा से सटे बधवां तालाब पर पहुंची। वहां जुआ खेल रहे युवक को दौड़ा लिया जिसमें से…
