विधानसभा में बहुमत के प्रस्ताव पर जीत हासिल करने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की रविवार को दूसरी परीक्षा है। सदन में आज विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव है। इसके लिए महाविकास अघाड़ी ने कांग्रेस के नाना पटोले को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा की ओर से किशन कथोरे मैदान में हैं। वहीं नियमों के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान से होता है, मगर नई सरकार में सत्ता पक्ष इस बार खुले मतदान का प्रस्ताव रख सकता है। शनिवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण…
Day: December 1, 2019
अमित शाह से बोले राहुल बजाज- देश में डर का माहौल, सरकार की आलोचना करने से भी डरते हैं लोग
उद्योगपति राहुल बजाज ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि देश में डर का माहौल है और लोग सरकार की भी आलोचना करने से डरते हैं। बजाज ने भाजपा सासंद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भी सवाल उठाए। हालांकि अमित शाह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी चीज को लेकर डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। दरअसल, शाह एक टीवी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शुमार बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज भी उपस्थित थे। प्रश्न-उत्तर का…
झारखंडवासी भाजपा सरकार की नीतियों को करें खारिज : चिदंबरम
आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आर्थिक विकास दर में गिरावट को लेकर शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हमला बोला है. चिदंबरम ने झारखंड के लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की नीतियों को खारिज करें. झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, जैसा कि पहले से अनुमान लगाया…
