NRC, इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू

नई दिल्ली। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की गुरुवार को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) और इलेक्टोरल बॉन्ड्स के मुद्दों पर कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में उनके निवास पर प्रारंभ हो गई है। कांग्रेस की बैठक में केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद हैं।

आज अकाउंटेंट जनरल सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में महालेखाकार के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी, महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके बाद वह देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय(कैग) में देशभर के अकाउंटेंट जनरल(महालेखाकार) और डिप्टी अकाउंटेंट जनरल(उप-महालेखाकार) को संबोधित करेंगे। इस बार अकाउंटेंट जनरल सम्मेलन का थीम ट्रांसफॉर्मिंग ऑडिट एंड एश्योरेंस इन ए डिजिटल वर्ल्ड है, जहां अगले कुछ वर्षों के लिए भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के पथ को अनुभव और सीखने और समेकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा…

मालेगांव बम धमाकों की मुख्य आरोपी और बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित

मालेगांव बम धमाकों की मुख्य आरोपी और मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समिति में 21 सदस्य होंगे। फिलहाल प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) एक्ट के तहत कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीजेपी की मौजूदा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अप्रैल, 2017 में खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दे दी थी। इससे पहले एनआईए ने प्रज्ञा पर महाराष्ट्र…

संजय राउत ने क्यों कहा- ‘हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे तो कौन-सा मेडल मिल गया था’

मुंबईः महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहे. वो लगातार ट्वटर पर तंज वाले लहजे में लिखते रहे. गुरुवार को भी उन्होंने ट्वीट किया और इशारों-इशारों में तंज कस दिया. संजय राउत ने लिखा, ‘हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे तब कौन-सा मेडल मिल गया था.’ बता दें कि संजय राउत लगातार अपने ट्विटर के जरिए सरकार गठन पर दावा कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं .बता दें कि इससे पहले बुधवार को संजय…