नई दिल्ली: देश के चर्चित राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही सीबीआई जांच से भी कोर्ट ने इनकार किया है. इस केस से जुड़े राहुल गांधी के मामले में भी कोर्ट ने उनका माफीनामा मंजूर कर लिया है. इसके साथ ही राहुल गांधी का अवमानना मामला भी बंद हो गया. इस तरह राहुल गांधी को बड़ी राहत मिल गई. कोर्ट ने राहुल गांधी के माफी मांगने का ज़िक्र करते हुए अवमानना का केस चलाने से मना किया.…
Day: November 15, 2019
फैसले के बाद अयोध्या के लोगों ने कहा- चलो खत्म हुआ बवाल
अयोध्या में मानो इतवार 10 नवंबर की सुबह एक नया सूरज निकला। जाड़े की आहट के साथ हल्की धूप में अयोध्यावासियों के चेहरे पर राहत का एहसास था। संतों और महंतों की इस नगरी में विवाद के अंत की शांति भी महसूस की जा सकती थी। लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले शनिवार की सुबह सरयू तट से लेकर राम जन्मभूमि के आसपास के इलाकों में उम्मीद की जगह आशंका तैर रही थी। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जानने की उत्सुकता के साथ हर अयोध्यावासी के…
ब्रिक्स राष्ट्रों ने दी विकास को गति : नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद ब्रिक्स राष्ट्रों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) ने आर्थिक विकास को गति दी है। साथ ही लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। यहां ब्रिक्स बिजनेस फोरम को हिंदी में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ब्रिक्स राष्ट्रों की विश्व के आर्थिक विकास में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा, “वैश्विक मंदी के बावजूद ब्रिक्स राष्ट्रों ने आर्थिक विकास को गति दी है। लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है…
कर्नाटक : उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भाजपा को करना पड़ सकता है बगावत का सामना
कर्नाटक की सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उपचुनाव वाले कुछ क्षेत्रों में बगावत का सामना करना पड़ सकता है. यही नहीं, ऐसे संकेत हैं कि कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के अयोग्य ठहराए गए 17 विधायक पार्टी में शामिल हो सकते हैं. उनमें से कुछ को पांच दिसंबर के उपचुनाव में टिकट मिल सकता है. भाजपा सांसद बीएन बचे गौड़ा के पुत्र शरत बचे गौड़ा और राजू केगे ने खुलेआम पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया है. वे 15 निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव में टिकट नहीं…
उद्धव ठाकरे दिल्ली में सोनिया गांधी से मिल सकते हैं, गठबंधन को लेकर बातचीत जारी
मुंबई : महाराष्ट्र चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए एनसीपी, कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मिल सकते हैं. शिवसेना नेता ने दि प्रिंट से कहा. तीनों पार्टियां पिछले 36 घंटे से सत्ता में साझेदारी के तौर-तरीकों पर चर्चा कर रही हैं, कांग्रेस और एनसीपी के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है, जो खासकर ‘प्रवासियों’ और अल्पसंख्यकों को लेकर उनके वैचारिक मतभेदों को कम करेगा. शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, सरकार…
