Kartarpur Corridor, पाकिस्तान ने श्री श्री रविशंकर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान सरकार की ओर से करतारपुर साहिब के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें न्योता भेजा गया है। बता दें, यह कॉरिडोर कल(9 नवंबर) को खुलने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस खबर की जानकारी दी है। सिद्धू पाकिस्तान जाने को बेताब इससे पहले आपको बता दें, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर विवादों में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाने के लिए इस कदर…
Day: November 8, 2019
श्रीराम जन्मभूमि मामले में फैसला आने से पहले आज UP के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे सीजेआइ
Ayodhya Case Verdict अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले देश की शीर्ष अदालत भी उत्तर प्रदेश में हर प्रकार की तैयारियों को परखना चाह रही है। इसी क्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई उत्तर प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों से भेंट करेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे। वह इन अधिकारियों से भेंट करने के साथ ही अयोध्या के फैसले से पहले की…
अयोध्या मामले पर फैसले के बाद देश को संबोधित कर सकते हैं मोहन भागवत
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की घड़ी नजदीक आते ही देशभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के वक्त संघ देशभर में अपने शीर्ष स्वयंसेवकों की तैनाती करेगा जो लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करेंगे। फैसले के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत या सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी देश को संबोधित भी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, संघ अयोध्या मामले पर बहुप्रतीक्षित फैसले से निपटने के…
प्रियंका और ममता ने नोटबंदी को बताया आपदा,आज नोटबंदी के तीन साल पूरे हुए
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक आपदा साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। प्रियंका ने आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के मौके पर मोदी सरकार पर यह हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीम-हकीमों द्वारा किए गए, ‘नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तिया इलाज’ के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए। नोटबंदी एक आपदा साबित हुई जिसने हमारी अर्थव्यवस्था बर्बाद…
मायावती बोलीं- अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाए
लखनऊ : अयोध्या में मंदिर प्रकरण पर आने वाले सुप्रीम फैसला के मद्देनजर बसपा सुप्रीमों ने लाेगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि फैसला जो भी आये उसका सम्मान किया जाना चाहिए। यह देशहित व जनहित में सर्वोत्तम उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से भी लोगों के जानमाल व मजहब की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की है। बुधवार को सुबह किये गये ट्वीट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है कि अयोध्या प्रकरण के सम्बंध में मा…
सुप्रीम कोर्ट के चार फ़ैसले, जो भारत में बहुत कुछ बदल सकते हैं
भारतीय सुप्रीम कोर्ट अगले कुछ दिनों में कुछ ऐसे अहम फ़ैसले सुनाएगा जिससे देश के मौजूदा हालात में काफ़ी कुछ बदल सकता है. सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं और 18 नवंबर को जस्टिस बोबडे उनकी जगह लेंगे. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 17 नवंबर से पहले कुछ बड़े मामलों में फ़ैसला आ जाएगा. इनमें जिस मामले पर फ़ैसले पर सबसे ज़्यादा बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है वो है अयोध्या का बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद.…
शिवसेना के साथ जारी खींचतान के बीच राज्यपाल से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच खींचतान जारी है। प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है लेकिन अभी तक दोनों दलों के बीच कोई समझौता होता नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच शिवेसना ने विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद खबर निकल कर आ रही है कि सीएम पोस्ट को लेकर अपनी मांग से शिवसेना पीछे हटने वाली नहीं है। दूसरी तरफ, नितिन गडकरी के सीएम पद को लेकर…
महाराष्ट्र: अगर 9 नवंबर तक नहीं बनी सरकार तो क्या लग जाएगा राष्ट्रपति शासन? जानिए क्या कहते हैं नियम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 14 दिन बाद भी नई सरकार गठन को लेकर संशय जारी है। बीजेपी और शिवसेना के बीच नई सरकार गठन को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। बीजेपी ने गुरुवार को राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की। उधर शिवसेना ने भी अपने विधायकों के साथ मुंबई में बैठक की और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर रही है। शिवसेना बीजेपी से चुनाव पूर्व हुए 50: 50 वादे के…
