मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सियासी घमासान जारी है और इसके बीच शिवसेना ने सरकार बनाने का दावा किया है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे पास बहुमत का आंकड़ा है. अभी हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है, जो 175 तक पहुंच सकता है. ज्ञात हो, शिवसेना के 56 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पास 54 विधायक हैं, वहीं, निर्दलीय विधायकों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है. अगर ये सभी पार्टियां एकसाथ आती हैं तो ये…
Day: November 4, 2019
भारत ने जारी किया नया नक्शा, अब PoK जम्मू कश्मीर का, गिलकित-बल्तिस्तान लद्दाख का हिस्सा
नयी दिल्ली : पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद सरकार द्वारा नया नक्शा जारी किया गया है. इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) नवगठित जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश और गिलगित-बल्तिस्तान लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है. गृह मंत्रालय ने भी एक अधिसूचना में भारत का नया नक्शा जारी किया है जिसमें दोनों केंद्रशासित प्रदेशों को दर्शाया गया है. इसमें पीओके की ‘राजधानी’ मुजफ्फराबाद को देश की भौगोलिक सीमा में दिखाया गया है. नक्शों के अनुसार नए मानचित्र में पीओके जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है और गिलगित बल्तिस्तान…
योगी के मंत्री की सलाह- प्रदूषण दूर करने के लिए यज्ञ करवाए सरकार
लखनऊ। कई शहरों में खतरनाक स्तर तक पहुंचे प्रदूषण से लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इस पर यूपी के मंत्री सुनील भराला ने अजीबोगरीब तरकीब सुझाई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करना है तो सरकार को यज्ञ करवाना चाहिए जिससे कि भगवान इंद्र खुश हों और बारिश करवाएं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हमारे यहां यज्ञ करवाने की परंपरा रही है। सरकार ऐसा करके भगवान इंद्र को मना सकती है जिससे कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।
पशोपेश में फंसे देवेंद्र फडणवीस, पार्टी नेता साथ नहीं, दिल्ली से नहीं मिला कोई संकेत
मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पसोपेश की स्थिति में फंस गए हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि भाजपा हाईकमान ने फडणवीस को शिवसेना के साथ डील के लिए अधिकृत किया है या फिर वह अपनी ही स्थिति को बचाने में जुटे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आए करीब 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना में कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस सबके शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे लगातार यह कह रहे हैं कि भाजपा ने चुनाव से…
