मुसलमानों को मिला सरकारी योजनाओं का ज्‍यादा फायदा: योगी

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उनके शासनकाल में सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया। न्यूज़ 18 को दिए इंटरव्यू मेंउन्‍होंने कहा कि यूपी में मुस्लिम आबादी 20 फीसदी से भी कम है। इसके बावजूद सूबे में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाला हर तीसरा व्‍यक्ति मुस्लिम समुदाय से है। उन्होंने कहा कि गरीब अब तक गरीब है. सरकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर व्‍यक्ति तक पहुंचनी चाहिए. हमारा उद्देश्‍य ऐसा विकास करना है जो सभी के लिए फायदा…

जम्मू-कश्मीर विधानसभा स्पीकर डॉ. निर्मल ने कहा- पाकिस्तान के साथ कोई मसला है तो वह है पीओके का

फरवरी, 1994 का प्रस्ताव है कि पाकिस्तान के साथ भारत का अगर कोई मसला है तो वह पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) का है। केंद्र सरकार से पाकिस्तान की यदि कोई बातचीत होगी तो पीओके पर ही होगी। केंद्र में सशक्त और निर्णय लेने वाली सरकार है। यह बातें विधानसभा स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह ने कठुआ दौरे के दौरान प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद वह खुद दो बार कश्मीर गए हैं। जो लोग कहते थे कि कश्मीर पर फैसला लेने वालों के हाथ जल जाएंगे…

दरवाजे पर घंटी बजी, नौकर ने दरवाजा खोला, पढ़िए मजेदार चुटकुले

दरवाजे पर घंटी बजी, नौकर ने दरवाजा खोला… मेहमान – साहब हैं?  नौकर – जी नहीं, वो शहर से बाहर गए हैं… मेहमान – क्या छुट्टियां एंजॉय करने गए हैं?  नौकर – नहीं, मेम साहब भी साथ गई हैं…!!! …………………………………………………………………………………………………………………… 2.  पत्नी – मंगल ग्रह पर जीवन संभव है क्या?  . . . पति – पता नहीं, मेरा तो पृथ्वी पर भी नहीं है…! …………………………………………………………………………………………………………………… 3. गप्पू – ‘राहों में उनसे मुलाकात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई’ इस गाने का क्या मतलब है?  पप्पू – इसका…

मोदी सरकार ने दिया रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, 78 दिन का मिलेगा बाेनस

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को इस साल 78 दिन का बोनस देना का निर्णय किया है। इसका फायदा रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इस पर 2024 करोड़ रुपए का खर्च आने वाला है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने ई-सिगरेट कप पर बैन लगा दिया है। भारत में ई-सिगरेट को बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस बार रेलवे के 11 लाख 52…

“BJP नेताओं को कैसे पता कि राम मंदिर मुद्दे पर फैसला उनके पक्ष में आएगा?”

राम मंदिर के मुद्दे पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए बयान और उन बयानों पर भारतीय जनता पार्टी व शिवसेना के नेताओं की प्रतिक्रिया पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया है. उन्होंने शिवसेना और भाजपा नेताओं के बयान को सुप्रीम कोर्ट की तौहीन बताया है. ‘निर्णय तो सुप्रीम कोर्ट लेगा’ हैदराबाद के सांसद और AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि शिवसेना और भाजपा नेताओं को कैसे पता है कि फैसला उनके पक्ष में आएगा. उन्होंने कहा, “इस पर फैसला सुप्रीम कोर्ट को लेना है. शिवसेना…

पीएम मोदी की न्‍यूयॉर्क फ्लाइट के लिए पाकिस्‍तान से एयरस्‍पेस खोलने का अनुरोध, इनकार करना पड़ा सकता है महंगा

भारत ने पाकिस्‍तान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका जाने वाले फ्लाइट गुजरने के लिए एयरस्‍पेस खोलने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। पीएम मोदी, न्‍यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे और यहां पर वह यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) के सत्र में हिस्‍सा लेंगे। सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान ने कहा है कि वह इस पर अथॉरिटीज के साथ सलाह मशविरा करके ही कोई फैसला लेगा। पाकिस्‍तान इनकार की हालत में नहीं भारत सरकार की ओर से पिछले हफ्ते पाकिस्‍तान से अनुरोध किया गया था। पाकिस्‍तान को 20 सितंबर से…

कांग्रेस में शामिल हुए BSP विधायक, कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं गहलोत

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के विधायकों के कांग्रेस में विलय होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. इसके साथ ही स्थानीय निकाय के चुनावों से पहले बोर्ड और निकायों में राजनीतिक नियुक्तियां भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अचानक बुधवार को दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करने की वजह से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि दो-चार दिनों के अंदर ही राजस्थान मंत्रिमंडल में विस्तार होगा. कहा जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी के जो छह विधायक कांग्रेस…

मोदी को मिला 500 का गिफ़्ट क्या 11 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी के बारे में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि ‘पीएम मोदी को मिला 500 रुपये का एक गमछा (अंगवस्त्र) 11 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है और नीलामी से मिले पैसे को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिया गया है.’ दक्षिणपंथी रुझान वाले सैकड़ों फ़ेसबुक और ट्विटर यूज़र्स ने इसी दावे के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये हैं जिनमें पीएम मोदी को ‘अवतार पुरुष’ बताया गया है. हमने पाया कि वॉट्सऐप पर भी इस मैसेज…

ई-सिगरेट पर मोदी सरकार ला सकती है अध्यादेश, आज है कैबिनेट की अहम बैठक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक में ई-सिगरेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा इस बैठक में प्लास्टिक बैन समेत और भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली मीटिंग में सरकार इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, वितरण, क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए अध्यादेश लाने पर विचार कर सकती है. Prohibition of E Cigarettes Ordinance 2019 को अगली संसद में पेश कर पारित कराया जा…

दुकानदार ने रामविलास पासवान को बेचा मोम लगा सेब, मंत्री ने जांच बैठाई !

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के खान मार्केट में एक दुकानदार की चालाकी के शिकार हुए हैं. दरअसल, सेब को चमकाने के लिए उसपर मोम लगाकर दुकानदार ने इसे केंद्रीय मंत्री को बेच दिया. इस बारे में खाद्य और उपभोक्ता मंत्री को खबर तब लगी जब वह घर पर सलाद बनाने के लिए खुद सेब को काट रहे थे. सेब को काटने के दौरान रामविलास पासवान के पूरे में हाथ में मोम लग गया. बता दें कि ये सेब रामविलास पासवान ने 420 रुपए किलो के हिसाब…

एक व्यक्ति दारु पी कर कार चला रहा था , पढ़िए मजेदार चुटकुले

1 . एक व्यक्ति दारु पी कर कार चला रहा था अचानक कार एक खम्भे से टकरा गई पुलिस : बाहर निकल व्यक्ति : माफ कर दो साहब जी पुलिस : दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल व्यक्ति : अरे नहीं साहब पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे… ……………………………………………………………………………………………2. सोनू बहुत दुखी था… किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो… सोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपए उधार दिए थे। अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं…। ………………………………………………………………………………………….. 3. सरकार ने फरमान जारी…

डेंगू के खिलाफ लड़ाई में केंद्र भी साथ दे : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान -’10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट’ में भाग लेने का आग्रह किया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारी से रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने एक सितंबर से बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है, जिससे लोगों को उनके घर व आसपास में मच्छर पैदा होने…

योगी सरकार को तगड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 17 OBC जातियों को SC में शामिल करने पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश में शासित योगी सरकार को सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तगड़ा झटका दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) की 17 जातियों को अनूसूचित जाति(एससी) में शामिल किए जाने के फैसले पर रोक लगा दी। 24 जून को प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने योगी सरकार को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य के समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने व्यक्तिगत हलफनामा दायर करने के निर्देश भी दिए हैं। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता गोरख प्रसाद…

चिदंबरम को जन्मदिन पर जेल अधिकारियों और कैदियों से मिली बधाई

तिहाड़ जेल में पांच सितंबर से बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने उनसे मुलाकात की तथा जेल अधिकारियों और कुछ कैदियों ने भी उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। जेल अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चिदंबरम ने जन्मदिन के लिए कोई विशेष मांग नहीं की थी। चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पांच सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था। चिदंबरम की ओर से किये गये ट्वीट में कहा गया, ”मेरे परिवार ने मेरे…

कर्नाटक के मंत्री बोले- सिर्फ देशभक्त मुस्लिम BJP को देते हैं वोट

कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के एक बयान से बवाल मच गया है. श्री राम सेना के एक कार्यक्रम में केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि राष्ट्र भक्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देंगे जबकि पाकिस्तान समर्थक मुस्लिम भगवा पार्टी को वोट देने में संकोच करेंगे. श्री राम सेना के समर्थकों को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मंत्री ने कहा, ‘बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले, मैं कांग्रेस के कुछ विधायकों से मिला जिन्होंने बीजेपी में आने की इच्छा व्यक्त की थी. लेकिन उन…

महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विधानसभा सीटों पर पेंच, अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी ?

नई दिल्ली- महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के बीच एक बार फिर से 2014 के विधानसभा चुनावों से पहले जैसी स्थिति सामने आने लगी है। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर दोनों पार्टियां पूरी तरह से अड़ी हुई हैं। भाजपा इस बार ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं और वह शिवसेना को अपनी शर्तों पर दी गई विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए राजी करना चाहती है। शिवसेना भी जमीनी हालात से वाकिफ है, लेकिन वह किसी भी सूरत में 135 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने के लिएतैयार…

युवाओं को नौकरी के लिए क़ाबिल बनाने का भी दायित्व सरकार का : अखिलेश

लखनऊ। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने मोदी सरकार के 100 दिन के कामकाज को बताते हुए कहा कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है बल्कि उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। यहां नौकरी के लिये रिक्रूट करने आने वाले अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस क्षेत्र के लिये लोग चाहिये। उनमें वह योग्यता नहीं है। गंगवार के इस बयान पर उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि – ‘भाजपा के मंत्री जी ने…

भाजपा सरकार पर हिंदीभाषा की उपेक्षा का आरोप लगाकर पद से दिया इस्तीफा, पढ़िए पूरी खबर

प्रदेश कांग्रेस सचिव और हिंदीभाषी विकास परिषद के सदस्य नवलकिशोर मोर ने राज्य सरकार पर हिंदीभाषियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए परिषद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार की शाम उन्होंने यह घोषणा एक पत्रकार वार्ता में की। मोर ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष परशुराम दुबे के निधन के एक साल बाद भी अभी तक हिंदीभाषी विकास परिषद का कोई अध्यक्ष नहीं बनाया गया। इसी से पता चलता है कि सरकार हिंदीभाषियों की उपेक्षा करती है। हाल ही में घटी कई घटनाओं के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा…

भारत का प्रतिनिधित्व करने एक भाषा का होना जरुरी : शाह

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हिंदी भाषा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि संघ परिवार ने भाषा के नाम पर लोगों को विभाजित करने के लिए एक नया युद्ध का मैदान तैयार कर दिया है। शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि केवल हिंदी ही देश को एकजुट कर सकती है। इस दौरान उन्होंने अपील की थी कि हिंदी को प्राथमिक भाषा बनाया जाए क्योंकि भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए…

मनमोहन सिंह स्टैडिंग पैनल से बाहर, राहुल को डिफेंस में मिली जगह

नई दिल्ली: हाल ही में बने नए संसदीय पैनल में कांग्रेस को महत्वपूर्ण वित्त और बाहरी मामलों की समितियों की अध्यक्षता से हाथ धोना पड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समितियों से बाहर हो गए हैं, जबकि राहुल गांधी को विदेश मंत्रालय के पैनल से डिफेंस में शिफ्ट कर दिया गया है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह, जो कि पिछली लोकसभा में वित्त पैनल के सदस्य थे। उन्होंने किसी भी स्थायी समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। हालांकि राज्यसभा के…