धानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं और रविवार को वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करने वाले हैं. इसी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे. लेकिन उनके इस सम्मान से पहले 3 नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं ने मोदी के खिलाफ गेट्स फाउंडेशन को पत्र लिखा और सम्मान वापस लेने का अनुरोध किया. नोबेल पुरस्कार के 3 विजेताओं ने संयुक्त रूप से गेट्स फाउंडेशन…
Day: September 22, 2019
एनआरसी पर मुस्लिमों से बोले अमित शाह- मकसद अल्पसंख्यकों को परेशान ..!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में भर में एनआरसी लागू करने के मुद्दे पर कहा कि सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यकों को परेशान करना नहीं है. अमित शाह ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार को इस बारे में आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक आधार पर इसके लपेटे में न आए. जमीयत उलेमा-ए-हिंद और जमीयत अहले-हदीस हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान गृह मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से…
यूपी उपचुनाव : भाजपा में टिकट के लिए एक अनार सौ बीमार जैसे है हालात, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
यूपी की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। इन सीटों के लिए भले ही बसपा ने सभी, कांग्रेस ने ज्यादातर और सपा ने कुछ सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हों पर भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि उम्मीदवारों के नामों को लेकर पार्टी रणनीतिकारों ने दो दौर का विचार-विमर्श पूरा कर लिया है, लेकिन निर्णय नहीं किया है। इस बीच, उपचुनाव को लेकर अलग-अलग सीटों के प्रभारी बनाए गए मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्टें…
इस महीने केंद्रीय कर्मियों के खाते में पांच दिन पहले ही आ जाएगी सैलरी, वजह है यह
केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मियों को सितंबर माह का वेतन इस बार पांच दिन पहले मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है कि वे 25 सितंबर को कर्मियों के खाते में वेतन डाल दें। चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मियों को पांच दिन पहले ही वेतन मिल जाएगा। वेतन जल्द मिलने की वजह बैंक हड़ताल और छुट्टियां होना है। 26 और 27 सितंबर को हड़ताल बैंक यूनियन ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल करने की…
पति – तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती रहती हो, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पति – तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती रहती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए… पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में… पति – क्या ढूंढ रही हो? पत्नी – हमारी साड़ी…!!! …………………………………………………………………………………………………………………… 2. पत्नी – तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो? पति – अब क्या हुआ, क्या कर दिया ऐसा मैंने? पत्नी – तुमने जो सिलिंडर लगाया था पति – हां लगाया था… पत्नी (गुस्से में) – पता नहीं कैसे लगाया, कल से दो बार दूध उबला और दोनों बार ही फट गया! …………………………………………………………………………………………………………………… 3.…
