वापस लेने वाले निर्णय नहीं करे सरकार: मायावती

नयी दिल्ली- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को ऐसे निर्णय नहीं लेने चाहिए जिन्हें बाद में वापस लेना पड़े। सुश्री मायावती ने कापोर्रेट कर घटाने के सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ” केन्द्र सरकार कार्पोरेट टैक्स में आज की गयी कटौती को ऐतिहासिक बता रही है जिससे देश की आर्थिक मंदी और तंगी दूर होगी। काश ऐसा ही हो और लोगों की रोजी-रोटी पर आया गंभीर संकट समाप्त हो जाए लेकिन मूल प्रश्न यह है कि ऐसा कदम…

चाचा शिवपाल की घर वापसी का संकेत देकर अखिलेश ‘पार्टी में लोकतंत्र’ की बात करते हैं!

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगता है दो-दो बड़े चुनाव हारने के बाद समझ आ गया है कि अपनों को साथ लेकर चलने में ही भलाई है। कभी उन्होंने अपने चाचा शिवपाल यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, अब चर्चा है कि शिवपाल की घर वापसी हो सकती है। सपा प्रमुख ने संकेत दिए हैं कि शिवपाल यादव अगर पार्टी में आते हैं तो उनके लिए भी पार्टी के दरवाजे खुले हैं। अखिलेश ने शिवपाल की वापसी को लेकर पूछे…

स्वामी चिन्मयानंद ने कबूला जुर्म…

शाहजहांपुर। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी और यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में स्वामी चिन्मानंद और छात्रों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जुर्म कबूल करने के बाद स्वामी ने कहा कि वह अपने किए पर शर्मिंदा हैं। इसके साथ ही पीड़िता भी जांच के दायरे में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपूछताछ में छात्रा ने कबूला कि उसकी और युवकों की बात होती थी। वहीं स्वामी और छात्रा के बीच करीब 200 बार बातचीत हुई। एसआईटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की…

रेप पीड़िता आत्मदाह को न कहती तो सरकार न लेती एक्शन: प्रियंका

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की बलात्कारके आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई। प्रियंका ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर आरोप लगाए कि, ‘भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब…