महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने नियुक्त किए 5 प्रभारी, जानिए किसे मिली जगह

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में आगामी चुनावों को देखते हुए 5 चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, रजनी पाटिल, आरसी खूंटिया, और राजीव सातव को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र में इस समय बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। पार्टी ने मुकुल वासनिक को महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अविनाश पांडे को मुंबई की जिम्मेदारी…

नीरव मोदी की हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ी, 19 मार्च से है सलाखों के पीछे

लंदन: ब्रिटेन की अदालत ने पीएनबी घोटाले (PNB Scam) के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की हिरासत की अवधि 17 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है. आपको बता दें कि गुरुवार को वीडियो लिंक (Video Link) के जरिए लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नीरव मोदी की पेशी हुई थी. लंदन की जेल में बंद नीरव हिरासत की नियमित सुनवाई (hearing) के लिए अदालत (Court) के समक्ष पेश हुआ था. नीरव फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद है इससे पहले नीरव की हिरासत की अवधि 19 सितंबर…

विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित

नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चैक से विधायक अलका लांबा को अयोग्य घोषित करार दिया गया हैं। अलका लांबा हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं, जिसके बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने उन्हें अयोग्य घोषित करने की याचिका लगाई थी। याचिका पर फैसला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने लांबा को अयोग्य घोषित किया। बता दें कि इससे पहले पूर्व आप विधायकों कपिल मिश्रा, संदीप कुमार, अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत को दल-बदल निरोधक कानून के तहत अयोग्य ठहराया…

मुसलमानों को मिला सरकारी योजनाओं का ज्‍यादा फायदा: योगी

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उनके शासनकाल में सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया। न्यूज़ 18 को दिए इंटरव्यू मेंउन्‍होंने कहा कि यूपी में मुस्लिम आबादी 20 फीसदी से भी कम है। इसके बावजूद सूबे में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाला हर तीसरा व्‍यक्ति मुस्लिम समुदाय से है। उन्होंने कहा कि गरीब अब तक गरीब है. सरकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर व्‍यक्ति तक पहुंचनी चाहिए. हमारा उद्देश्‍य ऐसा विकास करना है जो सभी के लिए फायदा…