महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विधानसभा सीटों पर पेंच, अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी ?

नई दिल्ली- महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के बीच एक बार फिर से 2014 के विधानसभा चुनावों से पहले जैसी स्थिति सामने आने लगी है। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर दोनों पार्टियां पूरी तरह से अड़ी हुई हैं। भाजपा इस बार ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं और वह शिवसेना को अपनी शर्तों पर दी गई विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए राजी करना चाहती है। शिवसेना भी जमीनी हालात से वाकिफ है, लेकिन वह किसी भी सूरत में 135 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने के लिएतैयार…

युवाओं को नौकरी के लिए क़ाबिल बनाने का भी दायित्व सरकार का : अखिलेश

लखनऊ। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने मोदी सरकार के 100 दिन के कामकाज को बताते हुए कहा कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है बल्कि उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। यहां नौकरी के लिये रिक्रूट करने आने वाले अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस क्षेत्र के लिये लोग चाहिये। उनमें वह योग्यता नहीं है। गंगवार के इस बयान पर उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि – ‘भाजपा के मंत्री जी ने…

भाजपा सरकार पर हिंदीभाषा की उपेक्षा का आरोप लगाकर पद से दिया इस्तीफा, पढ़िए पूरी खबर

प्रदेश कांग्रेस सचिव और हिंदीभाषी विकास परिषद के सदस्य नवलकिशोर मोर ने राज्य सरकार पर हिंदीभाषियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए परिषद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार की शाम उन्होंने यह घोषणा एक पत्रकार वार्ता में की। मोर ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष परशुराम दुबे के निधन के एक साल बाद भी अभी तक हिंदीभाषी विकास परिषद का कोई अध्यक्ष नहीं बनाया गया। इसी से पता चलता है कि सरकार हिंदीभाषियों की उपेक्षा करती है। हाल ही में घटी कई घटनाओं के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा…

भारत का प्रतिनिधित्व करने एक भाषा का होना जरुरी : शाह

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हिंदी भाषा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि संघ परिवार ने भाषा के नाम पर लोगों को विभाजित करने के लिए एक नया युद्ध का मैदान तैयार कर दिया है। शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि केवल हिंदी ही देश को एकजुट कर सकती है। इस दौरान उन्होंने अपील की थी कि हिंदी को प्राथमिक भाषा बनाया जाए क्योंकि भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए…