नई दिल्ली: हाल ही में बने नए संसदीय पैनल में कांग्रेस को महत्वपूर्ण वित्त और बाहरी मामलों की समितियों की अध्यक्षता से हाथ धोना पड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समितियों से बाहर हो गए हैं, जबकि राहुल गांधी को विदेश मंत्रालय के पैनल से डिफेंस में शिफ्ट कर दिया गया है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह, जो कि पिछली लोकसभा में वित्त पैनल के सदस्य थे। उन्होंने किसी भी स्थायी समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। हालांकि राज्यसभा के…
Day: September 15, 2019
सपा सरकार के सत्ता में आते ही आजम के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लिये जाएंगे। अखिलेश ने रामपुर में संवाददाताओं से कहा, ”समाजवादी सरकार के सत्ता में आने पर सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस ले लिए जाएंगे।” उन्होंने कहा, ”इस सम्बंध में प्रदेश की राज्यपाल से और जरूरत होने पर लोकतंत्र के जिम्मेदार से भी मुलाकात करूंगा। उन्हें प्रशासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार की जानकारी दूंगा।…
कांग्रेस का आरोप : अर्थव्यवस्था के संकट से बेखबर हैं निर्मला, सरकार के पास नहीं है कोई विजन
नयी दिल्ली : अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संवाददाता सम्मेलन को ‘निराशाजनक और नीरस’ करार देते हुए कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि निर्मला इस संकट को लेकर बेखबर हैं और इससे उबरने के लिए सरकार के पास कोई विजन नहीं है. पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो कुछ महीनों में ही अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश को अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि देश की वित्त…
आतंकवाद से जूझ रहे कश्मीरियों का ‘दिल’ जीतने घाटी जाना चाहते हैं डॉक्टर, मांगी इजाजत
लंबे वक्त से आतंकवाद का दंश झेल रहे कश्मीरियों में मानसिक तनाव जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद ये और भी जरूरी हो गया है कि कश्मीरियों का दिल जीतने की कोशिशें तेज हों और उन्हें इस अनुच्छेद की समाप्ति के फायदों के बारे में बताया जाए। अलायंस ऑफ डॉक्टर फॉर एथिकल हेल्थकेयर (एडीईएच) का दावा है कि कई दशकों से घाटी में आतंकवाद के माहौल में जी रहे वहां के बच्चे और बड़े ‘पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर’ (पीटीएसडी) के शिकार हो सकते हैं।…
