केंद्र ने 100 दिनों के काम गिनाने शीर्ष नेताओं को किया आगे…

मोदी 2.0 सरकार के 100 दिन बीतने के बाद भाजपा ने अपनी मजबूत सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति बताने के लिए देशभर में अपने शीर्ष नेताओं को आगे किया है। इन 100 दिनों में केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाना और तीन तलाक को अपराध घोषित करना शामिल है। रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए कामों का लेखा-जोखा पेश करने के लिए प्रेस को संबोधित किया था। सोमवार को नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत और आर.के. सिंह…

शाहजहांपुर पीड़िता का आरोप, एक साल तक स्वामी चिन्मयानंद ने किया यौन शौषण

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को पीड़िता ने कहा कि चिन्मयानंद ने उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता और उनके पिता ने पुलिस से भी जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने कहा कि उसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बलात्कार करने की एक नई शिकायत दी है। वहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि रेप का मुकदमा शाहजहांपुर में नहीं लिखा गया है। साथ…

भाजपा में शामिल हुए कल्याण सिंह, बोले- मेरा तन टायर नहीं, मन रिटायर नहीं

लखनऊ. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये. लगभग 87 वर्षीय कल्याण सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान उनके बेटे एवं एटा से सांसद राजवीर सिंह और प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री एवं पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे. पार्टी में दोबार वापस करने के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि इतनी उम्र गुजर…