2019 का चुनाव सपनों का नहीं है, एक दूसरे आंखें चुराने का चुनाव है…

रवीश कुमार 2019 के चुनाव ने 2014 से पीछा छुड़ा लिया है। 2019 का चुनाव 2014 को भुलाने का चुनाव है। बीजेपी के प्रचार पोस्टरों को देखकर यही लगता है कि वह 2014 से भाग रही है। 2014 के पोस्टरों पर बीजेपी ने नए पोस्टर लगा दिए हैं। नए मुद्दों की मार्केटिंग हो रही है। इन पोस्टरों पर ज़बरदस्ती टैगलाइन गढ़े गए हैं। उनका भाव स्कूल में फेल होने वाले उस छात्र की तरह है जो घर आकर बताता है कि बहुत सारे बच्चे फेल हो गए। इस बार कापी…

चुनाव में नहीं गिने जाते टेंडर वोट, जानें क्या है प्रक्रिया

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों में बताया जा रहा है कि अगर मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वह आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर ‘चैलेंज वोट’ कर सकता है। किसी सीट पर ऐसे वोट 14% हो गए, तो वहां फिर से चुनाव करवाए जाएंगे। यह सच नहीं है। हकीकत यह है कि अगर वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं है, तो वोट नहीं डाल सकते। चैलेंज वोट जैसी कोई चीज नहीं होती, केवल ‘चैलेंज्ड वोट’ होता है। इसमें पोलिंग एजेंट किसी मतदाता के वोट…

इंदिरा गांधी और हेमा मालिनी के गेहूं का गठ्ठर उठाने में क्या फर्क है?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में अपने चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा में हैं. बीते 31 मार्च को प्रचार अभियान शुरू करते हुए उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इनमें वे अपने संसदीय क्षेत्र की महिला किसानों के साथ दिख रही हैं. एक तस्वीर में उन्हें खेत में गेहूं काटते देखा जा सकता है तो एक में वे लकड़ियां ले जा रही ग्रामीण महिला संग फ़ोटो खिंचाती दिख रही हैं.…

प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला करने में होगी खुशी- शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से किस्मत आजमा रहे अभिनेता-नेता शत्रुघन सिन्हा ने शनिवार को भाजपा के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह सीट उसका मजबूत गढ़ रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने में खुशी होगी। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक सिन्हा ने कहा कि भाजपा को ”मुगालते में रहने दो। पटना साहिब के मतदाता उन्हें सबक सिखा देंगे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित सीट पर अतीत में कांग्रेस और राजद की जीत का हवाला दिया। वह यहां…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज- प्रियंका गांधी लड़ें लोकसभा चुनाव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरजोर आवाज उठाई है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से मैदान में उतरें। कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी वाड्रा को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। बहरहाल प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इसपर अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और खुद प्रियंका गांधी ही लेंगी। उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इस कदम से देश भर में कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं बढ़ेंगी। यूपी कांग्रेस के पूर्व विधायक (सीएलपी) नेता प्रदीप माथुर ने कहा…

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी की कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली से नामांकन किया। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने भी अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया है उसके मुताबिक पिछले पांच साल सोनिया गांधी की संपत्ति घट गई, वहीं स्मृति ईरानी की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, चुनावी हलफनामों में, सोनिया गांधी ने 2013-14 की तुलना में…

‘भाजपा सरकार बनी तो खून के आंसू रोएंगे दलित और मुस्लिम’- सावित्री फुले

लोकसभा चुनावों को लेकर देश मे आदर्श अचार सहिंता लागू है, लेकिन नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वोटरों को अपने पाले में करने के लिये वो खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के साथ-साथ नेता अब अपने भाषणों से जनता को डराने का काम भी करने लगे हैं। ताजा मामला यूपी के बहराइच का है। जहां सांसद सावित्री फुले ने बीजेपी को घेरने के लिए बड़ी बात कह डाली। हाल ही में बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामने वालीं…

राहुल ने दोहराया वादा, कहा- सरकार में आने के बाद 2020 तक भरेंगे खाली पड़े सभी सरकारी पद

तमिलनाडु के सलेम में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हमने ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र में सरकार बनते ही हम ‘न्याय’ योजना लागू करेंगे। ‘न्याय’ से हम जनता के साथ न्याय करेंगे। देश के 20 फीसदी सबसे ज्यादा गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना उनके खाते में डालेंगे। जिन लोगों की आमदनी 12 हजार रुपये से कम है, उनकी आमदनी को12 हजार रुपये पहुंचाने की हम गारंटी देंगे।” सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाओं की भागीदारी संसद…

धर्म गुरु दलाई लामा को अस्पताल से मिली छुट्टी

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को दिल्ली के एक निजी अस्पताल से शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। उन्हें चार दिन पहले सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित शख्स और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता 83 वर्षीय दलाई लामा धर्मशाला से मंगलवार को यहां साकेत के मैक्स अस्पताल में जांच के लिए आए थे। सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें सीने में संक्रमण के बाद मंगलवार को मैक्स अस्पताल लाया गया था। दलाई लामा को बाद में भर्ती…

सामाजिक क्रांति व शिक्षा के अग्रदूत राष्ट्रपिता ज्योतिराव गोविंदराव फुले की आज है जयंती

ज्योतिबा फुले जी का जीवन परिचय:- ज्योतिराव गोविंदराव फुले  का जन्‍म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में महाराष्‍ट्र की एक माली जाति में हुआ था। ज्योतिबा के पिता का नाम गोविन्‍द राव तथा माता का नाम विमला बाई था । एक साल की उम्र में ही ज्योतिबा फुले की माता का देहान्‍त हो गया । पिता गोविन्‍द राव जी ने आगे चल कर सुगणा बाई नामक विधवा जिसे वे अपनी मुंह बोली बहिन मानते थे उन्‍हें बच्‍चों की देख-भाल के लिए रख लिया । ज्योतिबा को पढ़ाने की ललक से…

दोबारा आए मोदी तो यह अंतिम चुनाव: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। गुरुवार को कूचबिहार की एक रैली में ममता ने कहा, ‘मोदी यदि फिर सत्ता में आए तो वह संविधान को ठुकरा देंगे और देश को लोकतांत्रिक की जगह एक ही व्यक्ति पर केंद्रित देश बना देंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह लोकसभा चुनाव देश का अंतिम चुनाव हो सकता है। मोदी के तीन नारे हैं लूट, दंगे और लोगों की हत्या। ‘ एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसारममता बनर्जी…

चौकीदार के आते ही देश छोड़कर भागे नीरव- माल्‍या- मेहुल : राजनाथ सिंह

बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने भारत से भागे विजय माल्या, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की सरकार में इनमें से कोई नहीं भागा था, लेकिन नई सरकार में चौकन्ने ‘चौकीदार’ के आते ही ये देश से भाग खड़े हुए। बता दें कि एक दूसरी सभा में भी राजनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उस पार्टी में दागदार, भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं और एक परिवार बेल…

लोकसभा चुनाव: यूपी में बसपा की चुनावी रणनीति की होगी कड़ी परीक्षा

लोकसभा चुनाव में 25 साल बाद बसपा एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में है। पिछले चुनाव में बसपा को एक सीट भी नहीं मिल पाई थी, इस लिहाज से यह चुनाव उसके लिए काफी अहम है। इस बार बसपा की सोशल इंजीनियरिंग पर आधारित चुनावी रणनीति की भी कड़ी परीक्षा होगी। पार्टी के लिए बदले हालात में सामाजिक समीकरणों को साधना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। दलित-यादव को साथ लाना आसान नहीं यूपी के चुनाव में जातीय समीकरण बहुत मायने रखते हैं। माना जा रहा…

देश के पहले वोटर की भावुक अपील, पढ़कर शायद आप भी पोलिंग बूथ पर दौड़े चले जाएंगे

हिंदुस्तान के सबसे पहले मतदाता और निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के ब्रैंड एम्बैस्डर नामित 102 वर्षीय श्याम सरण नेगी कहते हैं कि देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, फिर चाहे आप किसी को भी वोट दें .1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त होने के बाद देश में 1951 में हुए पहले आम चुनाव में सबसे पहले वोट डालने वाले श्याम सरण नेगी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में काल्पा से फोन पर बातचीत में यह बात कही. उनके बेटे चंद्रप्रकाश नेगी ने बताया…

चुनाव 2019: राहुल गांधी के लिए क्या सुरक्षित सीट है वायनाड?

पिछले कई दिनों से इसके कयास लगाए जा रहे थे. रविवार को कांग्रेस नेता एके एंटनी ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि केरल की वायनाड सीट का चयन का फ़ैसला दक्षिण भारत के चार राज्यों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए लिया गया है. उन्होंने बताया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से बार-बार राहुल गांधी के दक्षिण की सीट से चुनाव लड़ने को लेकर मांग आ…