जिनको भारत माता की जय से आपत्ति उनकी जमानत जब्त होगी : पीएम मोदी

मंगलवार को देशभर के 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान के साथ ही तीसरे चरण का चुनाव भी संपन्न हो गया। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी के चार चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 25 अप्रैलः दिनभर की…

मां गंगा अपने तट की आधी सीटें छीन सकती हैं बीजेपी से इस बार

वैसे, यह चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि क्या ऐसा नमामि गंगे प्रोजेक्टको भी जुमला बना देने की वजह से हुआ है। गंगा तट से जुड़ी सीटों में उत्तराखंड की 2, यूपी की 26, बिहार की 11, झारखंड की 1 और बंगाल की 3 सीटें हैं। 2014 में इनमें यूपी में बदायूं, कन्नौज सीटें सपा और रायबरेली सीट कांग्रेस ने जीती थी। बिहार में भागलपुर सीट आरजेडी ने और कटिहार सीट एनसीपी ने जीती थी। झारखंड में राजमहल सीट झामुमो ने जीती तो बंगाल की तीनों सीटें बीजेपी हारी…

आदिवासी लिंचिंग के पीड़ितों ने कहा, हमें पीटने वाली भीड़ जय श्रीराम के नारे लगा रही थी

झारखंड के गुमला ज़िले में बीते 10 अप्रैल को गोहत्या के शक में भीड़ ने कुछ आदिवासियों पर हमला कर दिया था. इसमें एक आदिवासी की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे.   10 अप्रैल 2019 को झारखंड में गुमला के डुमरी ब्लॉक के जुरमु गांव के रहने वाले 50 वर्षीय आदिवासी प्रकाश लकड़ा को कथित तौर पर गोहत्या के शक में पड़ोसी जैरागी गांव के लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया. भीड़ के हमले में घायल तीन अन्य पीड़ित- पीटर केरकेट्टा, बेलारियस मिंज…

सबसे अमीर लोकसभा उम्मीदवार बने गौतम गंभीर, कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके नामांकन के समय मालूम हुई उनकी कुल आए चौंकाने वाली है। उनकी सालाना आए 12 करोड़ से अधिक है और उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ की है। इसके साथ ही वे लोकसभा के कुल 349 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर हैं। साल 2017-18 के इनकम टैक्स रिटर्न में उनकी सालाना आय 12.40 करोड़ दिखाई गई। गौतम गंभीर के पास है 147 करोड़ की संपत्ति गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 147 करोड़ की…

मुस्लिमों से वरुण गांधी बोले- वोट न दो, तो भी काम ले लेना

यूपी की पीलीभीत सीट से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं बस एक चीज अपने मुस्लिम भाइयों को बोलना चाहता हूं कि अगर आपने मुझे वोट दिया तो मुझे अच्छा लगेगा। अगर मुझे वोट नहीं दिया तो कोई बात नहीं, तब भी मुझसे काम ले लेना, कोई दिक्कत की बात नहीं है। लेकिन अगर मेरी चाय में आपकी भी चीनी पड़ जाए तो मेरी चाय और मीठी हो जाएगी। क्या मेरी चाय में मुस्लिम चीनी पड़ने वाली है?’

जन धन खातों में जमा राशि जल्द होगी एक लाख करोड़ पार

पांच साल पहले प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों में जमा राशि जल्द ही एक लाख करोड़ के पार हो जाएगी। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 03 अप्रैल को इन खातों का बैलेंस 97,665 करोड़ रुपये था। इससे पहले 27 मार्च को कुल जमा राशि 96,107 करोड़ रुपये थी। अभी देश में जनधन खातों की तादाद 35.39 करोड़ है। इनमें से 27.89 करोड़ खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।    इस योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद नए…

सियासत में किस्मत आजमाने को नौकरी छोड़ रहे नौकरशाह

प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के बड़े अधिकारियों का रिटायरमेंट के बाद राजनीति में उतरने का सिलसिला पुराना है। मौजूदा सरकार में ही आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री इसी पृष्ठभूमि वाले हैं। मगर, सियासत में अपनी किस्मत आजमाने के लिए अब नौकरशाह बीच में ही नौकरी छोड़कर चुनाव में उतर रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में ऐसे कई उम्मीदवार मैदान में हैं। नौकरी छोड़कर चुनाव में हाथ आजमाने वाले नौकरशाहों में पहला नाम 1996 बैच की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी का है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव…

जानें- क्यों कटा वाड्रा के करीबी का टिकट, क्या है प्रियंका से इसका कनेक्शन

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर दिल्ली से सटी हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर रॉबर्ट वाड्रा के करीबी ललित नागर का टिकट कटने के पीछे बड़ी वजह सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर का टिकट कटवाकर पूर्व सांसद अवतार भड़ाना को दिलवाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका रही। पहली सूची में ललित नागर को टिकट दिलवाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रणनीति रही। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका वाड्रा ने ही अवतार भड़ाना को भाजपा…

UPSC में पास हुए शाहिद ने दिया मदरसों को लेकर ऐसा बयान, जीत लिया लोगों का दिल

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की परीक्षा में 751वीं रैंक हासिल करने वाले शाहिद रज़ा ख़ान का संघर्ष और उनकी राय उन्हें अन्य सफल उम्मीदवारों से अलग करती है। दरअसल, शाहिद ने मदरसे से अपनी शिक्षा हासिल की है। मूलरूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले शाहिद के मुताबिक, उन्होंने अपनी प्रारंक्षिक शिक्षा अपने गांव में ही हासिल की। इसके बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रुख किया और यहां पर मुबारकपुर इलाके में स्थित अल जमैतुल अशर्फिया से उच्च शिक्षा पाई और फिलहाल…

चुनाव में जहरीले बोल: SC की फटकार के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है. दोनों नेताओं की रैलियों पर क्रमशः दो और तीन दिन की रोक लगा दी गई है. इन दोनों नेताओं ने चुनावी जनसभा में काफी आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने यह भी पूछा था कि ऐसे नेताओं के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इससे पहले देवबंद की चुनावी जनसभा में उनके बयान को लेकर सुप्रीम…

पीएम ने फिर खेला हिंदू कार्ड, कहा- हिंदू संस्कृति को आतंकवादी कहने वालों को जवाब है प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवादी की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाना उन लोगों को जवाब है जो हिंदू संस्कृति को आतंकवाद से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अकेली प्रज्ञा नहीं हैं जो जमानत पर बाहर हैं, और भी कई नेता जमानत पर हैं और चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि, “प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाया जाना उन लोगों के लिए ‘सांकेतिक’ उत्तर है जो हिंदू संस्कृति को…

लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव से जुड़ी वो बातें जो जानना ज़रूरी हैं

11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए जबकि 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. मतों की गिनती 23 मई को होगी. लोकसभा के साथ ही ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होंगे. तीन बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सातों चरणों में मतदान होगा. सुनील अरोड़ा अपने दो सहयोगियों के साथ आम चुनाव की तिथियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तैयारियों को लेकर भी काफ़ी कुछ जानकारी दी. 17वीं लोकसभा के गठन के…

चुनाव 2019: खास सीटों से आंखों देखी: असम में बांग्लाभाषियों को लुभाने की होड़

असम में बांग्लादेश सीमा से लगे कछार जिले की सिलचर संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी और वह यहां दो रैलियां कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां दौरा कर चुके हैं और प्रियंका गांधी ने यूपी से बाहर अपने पहले रोड शो के लिए सिलचर को ही चुना था। कांग्रेस—भाजपा में कड़े मुकाबले की गवाह रही इस सीट की अहमियत यहां शीर्ष नेताओं की सक्रियता से समझी जा सकती है।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहे संतोष मोहन देव…

जल क्रांति योजना: पांच सालों में नहीं हुआ कोई काम, पानी की किल्लत से जूझ रहे कई गांव

पांच जून 2015 को तत्कालीन जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की. योजना का नाम है, ‘जल क्रांति योजना.’ इसे जल संरक्षण और जल प्रबंधन के लिए शुरू किया गया था. खासकर, उन इलाकों के लिए जहां पानी की भारी किल्लत है. इसके तहत जल ग्राम योजना, मॉडल कमांड एरिया का गठन, प्रदूषण हटाना, जागरूकता अभियान जैसे लक्ष्य शामिल किए गए थे. नेशनल लेवल एडवाइजरी एंड मॉनिटरिंग कमेटी की पहली बैठक में ये तय किया गया कि जल्द से जल्द जल सुरक्षा योजना तैयार की जानी…

नामांकन कराने गए रामदेव, रिटर्निंग अफसर के दफ्तर में ही करने लगे प्राणायाम

योग गुरु बाबा रामदेव यूं तो टीवी चैनलों से लेकर इंटरव्यू तक में अपने योग की कला को प्रदर्शित करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना हुनर दिखाने के लिए एक अलग ही जगह को चुना है. चुनावी माहौल का बाबा रामदेव पर इतना असर देखने को मिला है कि उन्होंने एक प्रत्याशी के नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर के कमरे में ही अनुलोम-विलोम करना शुरू कर दिया. दरअसल, बाबा रामदेव मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नामांकन में शामिल होने पहुंचे थे. केंद्रीय…

पीएम मोदी के गुजरात में किसानों पर सूखे की मार, उनके हिस्से का पानी फैक्ट्रियों को दे रही बीजेपी सरकार

देश में रिकॉर्ड सुखे की मार झेल रहे गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में जहां किसान अपने खेतों के लिए बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं इलाके की फैक्ट्रियों को पानी की कोई कमी नहीं है। अलबत्ता इन फैक्ट्रियों को दबा के पानी दिया जा रहा है। आरोप है कि इन इलाकों में किसानों के हिस्से का पानी फैक्ट्रियों को दिया जा रहा है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी पर आधारित इंडियास्पेंड की रिपोर्ट के मुताबिक इन इलाकों में फैक्ट्रियों को तो दबा के पानी दिया…

बिहार के चुनावी रण का दूसरा चरण एनडीए के लिए चुनौतीपूर्ण!

पिछले लोकसभा चुनाव से मौजूदा लोकसभा चुनाव में बिहार का राजनीतिक परिदृश्य बदला हुआ है. इस लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में न केवल एनडीए में फिर से शामिल जेडीयू की असली परीक्षा होनी है, बल्कि इन सीटों पर एनडीए की प्रतिष्ठा भी दांव पर है. बिहार की जिन पांच सीटों – किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होना है, उन सभी सीटों पर पिछले चुनाव…

योगी-माया पर तो लगा दी गई पाबंदी, क्या पीएम मोदी के प्रचार करने पर रोक लगाने की हिम्मत दिखाएगा आयोग?

सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही चुनाव आयोग के निर्देश दिया कि उसके अफसर आकर कोर्ट को बताएं आखिर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है, इसके चंद घंटे के भीतक ही आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के प्रचार करने पर रोक लगा दी। मायावती पर 48 घंटे तो योगी पर 72 घंटे की रोक लगाई गई है। लेकिन इसी किस्म की शिकायतें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी हुई हैं, पर उस पर चुनाव…

BJP प्रचार में इतने पैसे कहां से खर्च कर रही है, कौन दे रहा है पैसा? राहुल ने पूछा

भाजपा के नेतृत्ववाली राजग सरकार पर अमीरों का कर्ज माफ कर उन्हें फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार बनी तो किसानों को कर्ज चूक के मामले जेल नहीं भेजा जाएगा। गांधी ने फतेहपुर सीकरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में यहां आयोजित चुनाव सभा में भाजपा से यह भी सवाल किया कि आखिर चुनाव में खर्च करने के लिए उसके पास इतना अधिक पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि…

वो तो में तुम्हें सुंदर लगूं इसलिये , पढ़िए मजेदार चुटकुले

पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे। एक दूसरे की आँख में आँख डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा ! “ऐसे क्या देख रहे हो जी?” पति: थोडा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही।   ………………………………………………………………………………………………………………………………………… 2. पत्नी: तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो पति: औऱ तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या पत्नी: वो तो में तुम्हें सुंदर लगूं इसलिये… पति: पगली तो में भी तो इसलिये पीता हूं कि तू मुझे सुंदर…