यूपी की पीलीभीत सीट से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं बस एक चीज अपने मुस्लिम भाइयों को बोलना चाहता हूं कि अगर आपने मुझे वोट दिया तो मुझे अच्छा लगेगा। अगर मुझे वोट नहीं दिया तो कोई बात नहीं, तब भी मुझसे काम ले लेना, कोई दिक्कत की बात नहीं है। लेकिन अगर मेरी चाय में आपकी भी चीनी पड़ जाए तो मेरी चाय और मीठी हो जाएगी। क्या मेरी चाय में मुस्लिम चीनी पड़ने वाली है?’
Day: April 22, 2019
जन धन खातों में जमा राशि जल्द होगी एक लाख करोड़ पार
पांच साल पहले प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों में जमा राशि जल्द ही एक लाख करोड़ के पार हो जाएगी। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 03 अप्रैल को इन खातों का बैलेंस 97,665 करोड़ रुपये था। इससे पहले 27 मार्च को कुल जमा राशि 96,107 करोड़ रुपये थी। अभी देश में जनधन खातों की तादाद 35.39 करोड़ है। इनमें से 27.89 करोड़ खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद नए…
सियासत में किस्मत आजमाने को नौकरी छोड़ रहे नौकरशाह
प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के बड़े अधिकारियों का रिटायरमेंट के बाद राजनीति में उतरने का सिलसिला पुराना है। मौजूदा सरकार में ही आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री इसी पृष्ठभूमि वाले हैं। मगर, सियासत में अपनी किस्मत आजमाने के लिए अब नौकरशाह बीच में ही नौकरी छोड़कर चुनाव में उतर रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में ऐसे कई उम्मीदवार मैदान में हैं। नौकरी छोड़कर चुनाव में हाथ आजमाने वाले नौकरशाहों में पहला नाम 1996 बैच की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी का है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव…
जानें- क्यों कटा वाड्रा के करीबी का टिकट, क्या है प्रियंका से इसका कनेक्शन
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर दिल्ली से सटी हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर रॉबर्ट वाड्रा के करीबी ललित नागर का टिकट कटने के पीछे बड़ी वजह सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर का टिकट कटवाकर पूर्व सांसद अवतार भड़ाना को दिलवाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका रही। पहली सूची में ललित नागर को टिकट दिलवाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रणनीति रही। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका वाड्रा ने ही अवतार भड़ाना को भाजपा…
UPSC में पास हुए शाहिद ने दिया मदरसों को लेकर ऐसा बयान, जीत लिया लोगों का दिल
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की परीक्षा में 751वीं रैंक हासिल करने वाले शाहिद रज़ा ख़ान का संघर्ष और उनकी राय उन्हें अन्य सफल उम्मीदवारों से अलग करती है। दरअसल, शाहिद ने मदरसे से अपनी शिक्षा हासिल की है। मूलरूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले शाहिद के मुताबिक, उन्होंने अपनी प्रारंक्षिक शिक्षा अपने गांव में ही हासिल की। इसके बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रुख किया और यहां पर मुबारकपुर इलाके में स्थित अल जमैतुल अशर्फिया से उच्च शिक्षा पाई और फिलहाल…
