प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल एवं मीडिया जगत की हस्तियों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने में मदद की अपील की। उन्होंने ट्विटर पर राहुल गांधी, मायावती, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को टैग किया। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में मतदाता भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और एम के स्टालिन से अपील करता हूं। इसके…
Month: March 2019
जानिए कारण, हार्दिक पटेल नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरक्षण रैली में हिंसा के आरोपी हार्दिक की याचिका पर सुनवाई करने से गुजरात हाई कोर्ट ने मना कर दिया है। हाइकोर्ट से बरी नहीं होने के कारण वह मई में होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हार्दिक पटेल एक दिन पहले मंगलवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कार्यसमिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दी थी। मालूम हो कि गुजरात के महेसाणा जिले में एक आरक्षण…
भाजपा 16 मार्च को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
चुनाव आयोग के लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कई सियासी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान भी कर दिए हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से अभी कैंडिडेट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पर्दे के पीछे भाजपा ने आम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का चयन करने की कवायद तेज कर दी है और 16 मार्च को पार्टी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। माना जा रहा है…
तमिलनाडु में राहुल गांधी ने कहा- ‘सर’ नहीं ‘राहुल’ बोलिए मुझे , पुरे जोश में दिखे राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जोर-शोर में दिख हैं। इसी दौरान चैन्नई में राहुल गांधी छात्र-छात्राओं से मिले। स्टूडेंट्स से बातचीत के दौरान राहुल गांधी का अलग ही अंदाज सामने नजर आया है । वह उन्हें ‘सर’ कह कर संबोधित कर रहे थे तो वही जगह राहुल ने कहा राहुल संबोधित करने के लिए कहा। जींस और टीशर्ट में पहुंचे राहुल गांधी का अंदाज एक दम अलग नजर आ रहा है । उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को विचारधारा की लड़ाई बताया। राहुल गांधी ने कहा कि…
इथोपिया विमान हादसे में जो भारतीय महिला शिकार हुई वो एक बड़े पद पर आसीन हैं
इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई। इसी विमान में सवार थीं शिखा गर्ग जो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने नैरोबी जा रही थीं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहीं पर्यावरणविद् शिखा (32) छह साल से ज्यादा समय से पर्यावरण परिवर्तन और सतत…
जान लें कौन से राज्य से निकलती है किसी भी पार्टी के लिए केंद्र की सत्ता की राह
नई दिल्ली : देश में चुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनावी दंगल के लिए मैदान तैयार होने के बाद अब इस रण में पार्टियां अपने मुताबिक कूदने को भी तैयार है। कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा, कम्यूनिस्ट पार्टी, शिवसेना, समेत तमाम पार्टियां इस चुनाव में अपनी रणनीति को या तो आखिरी मुकाम दे चुकी हैं या फिर ऐसा करने की तैयारी कर रहीं हैं। इस बार का चुनाव वास्तव में बेहद दिलचस्प होने के वाला है। दिलचस्प सिर्फ इस वजह से नहीं कि इस बार मोदी बनाम पूरा विपक्ष है बल्कि…
लोकसभा चुनाव 2019 की कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए
चीफ इलेक्शन कमीशन सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार 7 चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को होंगे. 7वें और अंतिम चरण के 19 मई को. चुनाव का नतीजा आएगा 23 मई को. इस बार के चुनाव में चुनाव आयोग ने कुछ बेहद खास चीज़ों का ध्यान रखा है. आइए जानते हैं इस बार इलेक्शन में क्या नया है. (1) इस बार चुनाव में कुल 90 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. ये आंकड़ा पिछली बार यानी 2014 से 8 करोड़ ज्यादा…
जाने सुनील अरोड़ा को ! जो लोकसभा चुनाव 2019 करा रहे हैं
लोकसभा चुनावों की तारीख की घोषणा हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और अब इंतजार है मतदान के दिनों का, जब जनता यह तय करेगी कि देश की बागडोर किसके हाथों में होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होंगे। पहली वजह तो यह कि यह चुनाव देश के दो प्रमुख राजनीतिक दलों को भविष्य तय करेंगे। दूसरा यह कि इन चुनावों में वही ईवीएम मशीनें इस्तेमाल की जा रही हैं, जिनका विरोध सभी विपक्षी दल 2014 के बाद से लगातार करते आ रहे…
लो भाई ” अब जारी हुई मतदान की तारीखे , खत्म हुआ इंतजार , 23 मई को होगी मतगणना
काफी दिनों से लोगों को चुनाव की फाइनल तारीख का इंतजार था । अब ये इंतजार खत्म हो गया है ।चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। अप्रैल और मई में सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। 7 चरण में होंगे मतदान जारी हुई मतदान की सूचि पहला चरण 11 अप्रैल दूसरा चरण 18 अप्रैल तीसरा चरण 23 अप्रैल चौथा चरण 29 अप्रैल पांचवां चरण 06 मई छठा चरण 12 मई सातवां चरण…
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, शाम 5 बजे होगी चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम हो सकता है। रविवार शाम पांच बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस है। उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग आम चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग ने पहले ही जता दिया था कि सारी तैयारियां हो चुकी है और कभी भी चुनाव का कार्यक्रम जारी हो सकता है। विज्ञान भवन में आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी। लोकसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। आम चुनाव की तारीखों की…
ग्रेटर नोएडा रैली में PM के निशाने पर रहे राहुल-अखिलेश व मायावती, पढ़िए 10 बड़े हमले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में चार बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर हमले किए। इस दौरान घोटालों और अव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र में सत्तासीन कांग्रेस की सरकारों के साथ प्रदेश की सपा व बसपा सरकारों के राहुल, अखिलेश और माया की जमकर खिंचाई की। आइए जानते हैं पीएम मोदी के कांग्रेस व सपा-बसपा पर 10 बड़े हमले। 1. कांग्रेस, सपा और बसपा की पूर्व की सरकारों में हर जगह दलाल बैठे थे, उन दलालों को मैंने…
मिजोरम के राज्यपाल ने अचानक दिया इस्तीफा, इस पार्टी के लिए लड़ सकते हैं चुनाव!
नई दिल्ली : मिजोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आगामी लोकसभा चुनाव की जारी चर्चाओं के बीच राजशेखरन के इस्तीफे के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि राजशेखरन ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। वहीं राजशेखरन की जगह असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौर हो कि…
लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 3 महिला उम्मीदवारों की लिस्ट, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिंपल
लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। आगामी आम चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ। एसपी ने अपने खाते की 37 सीटों में से 6 सीटों के बाद तीन और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस तरह एसपी कुल 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘इंटरनैशनल विमिंज डे के…
राहुल गांधी ने बदल दिया कांग्रेस की राजनीति का ट्रेंड? समझें बात को
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर एक साल से ज्यादा हो गया है। इस दौरान वे लगातार अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मुखर रहे हैं। उन्होंने अपनी उस छवि को बदलने की भरसक कोशिश की है जो 2017 से पहले आम जनमानस में एक कमजोर नेता के तौर पर उभरने लगी थी। दिसंबर 2017 में सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद से सेवामुक्त होते ही राहुल गद्दी पर बैठे और उन्होंने अपने पहले ही भाषण में कार्यकर्ताओं से कह डाला- ”हम कांग्रेस को हिंदुस्तान की ग्रांड…
भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कहा- ‘गधों का सरताज
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहा जाता था। उनका कहना है कि पप्पू एक हानिरहित और प्यारा नाम है। लेकिन अब वह राष्ट्र विरोधी की तरह काम करने लगे हैं। इसलिए अब हमने उनके नाम को पप्पू से बदलकर ‘गधों का सरताज’ रख दिया है। उन्होंने यह बातें कांग्रेस पार्टी द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने और ओसामा को सम्मान देने जैसे मुद्दे को लेकर भारतीय युवा मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में कहीं। आकाश…
पीएम मोदी जी ने भारत में सबसे ज़्यादा सड़कें बनवाई हैं? सच्चाई देखें
मौजूदा सरकार का कहना है कि उसने भारत की पिछली सभी सरकारों के मुक़ाबले तीन गुना ज़्यादा सड़कें बनवाई हैं. हक़ीकत: ये सच है कि मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में सड़क निर्माण का काम तेज़ी से बढ़ा है लेकिन ये पिछली सरकारों के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा नहीं है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल, 2018 में कहा था कि उनकी सरकार में जितनी सड़कें बन रही हैं उतनी पहले किसी सरकार में नहीं बनीं. उन्होंने कहा था, “आज हर रोज़ जिस गति से काम हो रहा है वो पहले…
थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ जामनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें , हार्दिक पटेल
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हार्दिक अगामी लोकसभा चुनाव में जामनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं। जामनगर लोकसभा सीट से इस समय भारतीय जनता पार्टी की पूनमबेन मादम सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक ये खबर आ रही है। सूत्र ने बताया, ‘हार्दिक पटेल, जिन्होंने गुजरात में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व किया था, उनके 12 मार्च को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।’…
राहुल गाँधी ने की राफेल डील को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 बड़ी बातें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल फाइटर जेट डील से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा . राहुल गांधी ने यह दावा किया कि यह मामला साफ तौर पर भ्रष्टाचार का है . और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच और कार्रवाई भी होनी चाहिए . कांग्रेस अध्यक्ष ने यह सवाल भी किया है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक साफ हैं तो फिर वे जांच से भाग क्यों रहे हैं ? राहुल गांधी ने कहा कि अगर रक्षा…
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को आयकर और पैन की देनी होगी जानकारी
आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को अब अपने हलफनामे में पिछले पांच सालों का आयकर रिटर्न का ब्योरा देना अनिवार्य हो गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपनी विदेश में संपत्ति की जानकारी देनी भी जरूरी हो गई है। लोकसभा चुनाव में खड़े होने जा रहे उम्मीदवारों को अपने जीवनसाथी, परिवार के सदस्यों और उस पर निर्भर रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी इसी तरह की सारी जानकारी देनी होगी। चुनाव आयोग के इस प्रस्ताव को कानून मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। ये नियम आने वाले…
ADR की रिपोर्ट : राहुल, सोनिया व मेनका गांधी के साथ मुलायम की खूब बढ़ी संपत्ति
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ अपराधियों की घुसपैठ बढ़ी है वहीं माननीयों की आर्थिक स्थिति भी लगातार मजबूत होती गई। सांसद और विधायक चुने जाने के बाद इनकी संपत्ति लगातार बढ़ती गई। सांसदों में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम है तो विधायकों में मुख्तार अंसारी और दुर्गा प्रसाद यादव जैसे लोग हैं। इसका अंदाज सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि करोड़पति माननीयों की तीसरे चुनाव तक…
