ममता बनर्जी ने किसे दिया नीरव मोदी की गिरफ्तारी का क्रेडिट?

पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 29 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नीरव मोदी की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद देश में भी सियासत तेज हो गई। भाजपा ने जहां इसे मोदी सरकार की जीत बताया तो वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले नीरव मोदी को भगा दिया…

चुनावी विज्ञापनों पर सैन्य जवानों की फोटो लगाने पर रोक

पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का कोई भी राजनीतिक दल फायदा न उठा सके, इसके लिए चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल अपने विज्ञापनों में सुरक्षा बलों के साथ फोटो नहीं ले सकेंगे। ऐसे किसी भी फोटो के साथ अपना प्रचार भी नहीं कर सकेंगे, जिनमें सैन्य जवानों की फोटो लगी हों। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार को विज्ञापनों में सुरक्षा बलों के अलावा सुरक्षाकर्मियों से संबंधित समारोह की फोटो का इस्तेमाल नहीं करना होगा। अगर आयोग को इससे संबंधित शिकायतें…

लोकसभा 2019: क्या महाराष्ट्र के अंदर बीजेपी 2014 जैसा शानदार प्रदर्शन दोहरा पाएगी?

क्या भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra) में मिली शानदार जीत को एक बार फिर से दोहरा पाएगी? पांच साल पहले, मोदी की लहर ने पिछले करीब दो दशकों से अहम भूमिका में रही वहां की प्रमुख चार पार्टियों में से बीजेपी को सबसे ऊपर लाकर रख दिया था। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भगवा गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की (बीजेपी ने 23 सीटें जीती) थी। इस अप्रत्याशित जीत ने तत्कालीन सत्ताधारी दल को सिंगल डिजिट में…

अमित शाह और नितिन गडकरी गोवा में पार्टी के लिए कैसे बने तारणहार

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद सत्ता की कुंजी भाजपा को दोबारा मिलने की कहानी में पर्दे के पीछे के नायक द्वय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे हैं। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नयी सरकार के गठन में अवरोध उभर आये थे। भाजपा के सहयोगी दलों के अड़ियल रवैये से गतिरोध बनता दिखता रहा था। इन सहयोगी दलों की कोशिश थी कि अधिक से अधिक फायदा हासिल कर लिया जाए। पर अंतत: इन…

शिवपाल ने कई दलों के साथ बनाया PDA गठबंधन, अपर्णा यादव को दे सकते हैं टिकट!

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल यादव ने मंगलवार को कई दलों के साथ मिलकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) का गठन किया. इस दौरान उन्होंने कई और छोटे दलों को अपने साथ जोड़ने का संकेत दिया. मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वह सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से गठबंधन करने को तैयार थे, लेकिन कई पार्टियों ने निजी स्वार्थ को वरीयता दी. उन्होंने कहा, “आज के दौर में बीजेपी हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा, बसपा और कांग्रेस…

‘मैं भी चौकीदार’ अभियान महज़ पाखंड है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गज़ब की धृष्टता है. उनकी पार्टी का #मैंभीचौकीदार [#MainBhiChowkidar] अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है जब सुप्रीम कोर्ट यह जांच रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को अलग रखते हुए क्या रफाल सौदे के मामले से जुड़े नए तथ्यों पर ध्यान दिया जा सकता है कि नहीं. इसके अलावा कथित भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामले जैसे- रघुराम राजन द्वारा दी गई बड़े डिफॉल्टर्स की सूची, 2जी मामले की अपील और नीरव मोदी मामले की जांच अब तक चौकीदार का ध्यान खींचने में नाकाम रहे हैं.…

लोकसभा 2019: क्या ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर फंस गए राहुल गांधी?

राजनीति में नारों की बड़ी अहमियत होती है. ये जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और उल्टे पड़ जाएं तो गले का पत्थर बन सकते हैं. ‘चौकीदार चोर है’ का राहुल गांधी का नारा, क्या कांग्रेस और उसके अध्यक्ष के गले का पत्थर बनेगा? मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ के देशव्यापी अभियान से तो ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. पर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा. समय-समय पर लगे राजनीतिक नारों का अध्ययन करें तो ज़्यादातर सकारात्मक नारे ही कामयाब होते हैं. नकारात्मक नारे…

RJD की लिस्‍ट में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का नाम, महागठबंधन में जारी संग्राम

 राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की नसीहत, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतनराम मांझी की आकांक्षा के विस्तार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) अध्‍यक्ष मुकेश सहनी के चुनाव नहीं लडऩे के एलान के बाद माना जा रहा है कि महागठबंधन में अभी भी बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच सूत्रों के अनुसार राजद के संभावित प्रत्‍याशियों की एक सूची समाने आई है। इसपर विश्‍वास करें तो भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना साहिब सीट से राजद के उम्‍मीदवार होंगे। सीटों को ले घटक दलों…

लोकसभा 2019 : EVM से हुआ ये बड़ा फायदा, वोट खराब होने की संख्या में भारी कमी

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) ने देश के निर्वाचन प्रणाली में क्रान्ति ला दी है। इसके कारण अब मतों के निरस्त होने का ग्राफ नहीं के करीब पहुंचता जा रहा है। एक समय ऐसा भी था जब पूरे प्रदेश के कुल मतदान का 10 से 12 फीसदी मसलन 18 से 20 लाख वोट निरस्त हो जाते थे। कहा जाता है कि जागरूक नहीं रहने के कारण कई मतदाता अपना मत (मुहर) निर्धारित स्थान की बजाए जहां-तहां लगा देते थे, जिससे वह मत निरस्त हो जाता था। लापरवाही और शिक्षित नहीं होने…

जानिए, चुनाव में बीजेपी के लिए कैसे काम करता है आरएसएस?

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दावा करता है कि वह किसी भी मुद्दे पर बीजेपी के लिए सिर्फ सलाहकारी रोल अदा करता है, न कि उसके काम में कोई सीधा दखल देता है। लेकिन, अगर गौर से विचार करें, तो आरएसएस की भूमिका इससे कहीं ज्यादा होती है। वह अपने स्वयं सेवकों और संसाधनों के अलावा वैचारिक प्रभाव से भी, चुनाव से लेकर बाकी कई मुद्दों पर भी बीजेपी के नीति नियंताओं के लिए एक तरह से गाइड का काम करता है।   बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक इस…

भारत में अनिवार्य मतदान न होने के पीछे आखिर क्‍या हैं कारण, जानें क्‍या कहते हैं जानकार

मतदान के प्रति लोगों की उदासीनता प्रमुख चिंता रही है। खासकर युवाओं और शहरी लोगों के बीच।  कुछ समय पहले तक, महानगरों और बड़े शहरों में भी कम मतदान एक समस्या थी, जहां शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न लोग मतदान करने से बचते थे। 2010- 11 में अपनी हीरक जयंती मनाने के लिए चुनाव आयोग ने जो विषय अपनाया था, वह था एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी’। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा के माध्यम से चुनाव आयोग ने बढ़ी हुई मतदाता भागीदारी का उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया…

UP-बिहार की 120 सीट पर BJP की अग्निपरीक्षा, संभल-संभलकर कदम रख रहे हैं मोदी-शाह

बिहार और यूपी में बीजेपी की सियासत की परीक्षा है. नजरें दोनों राज्यों की 120 सीटों पर है. इन दो राज्यों से ही सत्ता तक पहुंचने वाले 2019 के असली विजेता की तस्वीर साफ होगी. यही वजह से है कि बीजेपी बिहार और यूपी के लिए खास तवज्जो दे रही है. शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हर सीट की गहन समीक्षा की. रेस में बीजेपी अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए ने देर रात तक जो मैराथन बैठक की, उसमें…

लोकसभा चुनाव 2019 : दल-बदल प्रतियोगिता- जहां से आस, उसी का साथ

बीजेपी जहां अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान की तैयारी में है तो दूसरी ओर कई नेताओं के लिए मानो दल बदल प्रतियोगिता शुरू हो गयी है. जिसे जहां टिकट की उम्मीद नजर आ रही है वो अपना पाला बदल रहा है. जहां से आस, उसी का साथ. 2019 के चुनावी समर से ठीक पहले कुछ इसी फॉर्मूले पर चल रहा है दल-बदल का खेल अभी तो नॉमिनेशन शुरू होने वाले हैं. उससे पहले कुछ नेताओं का पार्टी आलाकमाना से भरोसा टूटा रहा है, तो कहीं जुट रहा है. उत्तराखंड…

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, हो सकती है 100 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की शनिवार को दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद करीब 100 से 125 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। दिल्ली के भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य…

शत्रुघ्न सिन्हा ने शायराना अंदाज में भाजपा छोड़ने की तैयारी

भाजपा में रहकर पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती सुर बोलने वाले नेता व पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी छोड़ने के सीधे संकेत दिए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकांउट पर दो ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने कहा कि सर, राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि नेतृत्व जो कर रही है और कह रही है, क्या लोग उसपर विश्वास कर रहे हैं? शायद नहीं। Shatrughan Sinha ✔@ShatruganSinha Sir, the Nation…

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी का बड़ा दांव-कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए की सरकार बनती है तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार किया जाएगा। तमिलनाडु में यूपीए के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि कानून चुनिंदा तरीके से अमल में नहीं लाए जाएं और यदि किसी कथित अनियमितता के लिए…

उत्तर भारत :पढ़िए मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी, जानिए- होली तक का हाल

आए दिन के मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार शाम या रात को फिर से हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन भर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को तेज बारिश के साथ कहीं- कहीं ओले पड़ने की संभावना भी बन रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश तो नहीं होगी, लेकिन दिन भर तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट भी आएगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी। 18 मार्च तक बढ़ जाएगा तापमान 18 मार्च के आसपास…

लोकसभा 2019 : ये हैं दस दिग्गज राजनेता, दिखाएंगे अपना दम

लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंका जा चुका है। इस चुनावी महासंग्राम में अलग-अलग राज्यों में समीकरण भले ही अलग-अलग हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यत: दो धड़ों में सीधी टक्कर देखी जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन ने इस लड़ाई में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे माहौल में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत 10 बड़े चेहरों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। आइए, जरा नजर डालें राजनीतिक जगत की इन हस्तियों पर, जिनकी भूमिका इस बार…

लोकसभा 2019 : ये लोग भारतीय चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख (Lok Sabha Elections 2019 Date) के ऐलान के बाद राजनीति की सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव 2019 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और ये 19 मई तक चलेंगे, जबकि 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई को आएंगे। इक्कीसवीं सदी में पैदा हुए भारतीयों के लिए आम चुनाव में मतदान करने का यह पहला अवसर होगा। एक जनवरी 2001 या उसके बाद पैदा हुए युवा मतदाता 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। 1988…

कुमार विश्वास ने मारा ट्वीट – 2019 के चुनाव परिणाम के दिन हारने पर यह बोलेंगे CM केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के वरिष्ठ नेताओं में शुमार कुमार विश्वास का दिल्ली के मुख्यमंत्री का लगातार हमला जारी है। लगातार सीएम केजरीवाल पर हमला करते हुए ट्वीट के जरिये कुमार विश्वास ने बताया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन आखिर क्या जवाव देंगे। कुमार ने ट्वीट कर बताया है- ‘ चुनाव-आयोग ने ऐसी तिथि में चुनाव कराए कि हमारे मुसलमान वोटर तो रमज़ान की वजह से वोट डालने निकले नहीं थे, यूपी-बिहार वाले छुट्टी चले गए थे, कार्यकर्ताओं को लग्न-ब्याह में जाना पड़ गया था नहीं तो क़सम…