सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, जानिए किस सीट से लड़ेंगी चुनाव

हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खबर है कि वह मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इसका औपचारिक एलान होना बाकी है।   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। खबर थी कि सपना कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहती थीं…

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हुए BJP में शामिल

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली और टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर ने पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि गंभीर के बीजेपी में जाने की अटकलें काफी वक्त से लग रही थीं। पार्टी उन्हें दिल्ली चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की सीट पर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा जा सकता है। गंभीर को सदस्यता दिलाने के बाद अरुण जेटली ने मीडिया के सामने…

गुम हो चुका है वोटर कार्ड तो ऐसे बन जाएगा नया…

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए इस बार वोटर स्लिप के साथ वोटर आईडी कार्ड भी जरूरी कर दिया गया है। इसलिए वोटर कार्ड जिन लोगों के पास नहीं है, उन्हें नया कार्ड बनाने का मौका 25 मार्च से मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारनिर्वाचन आयोग ने डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनाने का अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। 25 मार्च से 30 मार्च तक यह अभियान चलेगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने पुराने वोटर कार्ड की जगह नया कार्ड बनाने का आवेदन अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में जाकर कर…