क्या भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra) में मिली शानदार जीत को एक बार फिर से दोहरा पाएगी? पांच साल पहले, मोदी की लहर ने पिछले करीब दो दशकों से अहम भूमिका में रही वहां की प्रमुख चार पार्टियों में से बीजेपी को सबसे ऊपर लाकर रख दिया था। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भगवा गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की (बीजेपी ने 23 सीटें जीती) थी। इस अप्रत्याशित जीत ने तत्कालीन सत्ताधारी दल को सिंगल डिजिट में…
Day: March 20, 2019
अमित शाह और नितिन गडकरी गोवा में पार्टी के लिए कैसे बने तारणहार
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद सत्ता की कुंजी भाजपा को दोबारा मिलने की कहानी में पर्दे के पीछे के नायक द्वय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे हैं। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नयी सरकार के गठन में अवरोध उभर आये थे। भाजपा के सहयोगी दलों के अड़ियल रवैये से गतिरोध बनता दिखता रहा था। इन सहयोगी दलों की कोशिश थी कि अधिक से अधिक फायदा हासिल कर लिया जाए। पर अंतत: इन…
शिवपाल ने कई दलों के साथ बनाया PDA गठबंधन, अपर्णा यादव को दे सकते हैं टिकट!
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल यादव ने मंगलवार को कई दलों के साथ मिलकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) का गठन किया. इस दौरान उन्होंने कई और छोटे दलों को अपने साथ जोड़ने का संकेत दिया. मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वह सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से गठबंधन करने को तैयार थे, लेकिन कई पार्टियों ने निजी स्वार्थ को वरीयता दी. उन्होंने कहा, “आज के दौर में बीजेपी हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा, बसपा और कांग्रेस…
