प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गज़ब की धृष्टता है. उनकी पार्टी का #मैंभीचौकीदार [#MainBhiChowkidar] अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है जब सुप्रीम कोर्ट यह जांच रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को अलग रखते हुए क्या रफाल सौदे के मामले से जुड़े नए तथ्यों पर ध्यान दिया जा सकता है कि नहीं. इसके अलावा कथित भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामले जैसे- रघुराम राजन द्वारा दी गई बड़े डिफॉल्टर्स की सूची, 2जी मामले की अपील और नीरव मोदी मामले की जांच अब तक चौकीदार का ध्यान खींचने में नाकाम रहे हैं.…
Day: March 19, 2019
लोकसभा 2019: क्या ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर फंस गए राहुल गांधी?
राजनीति में नारों की बड़ी अहमियत होती है. ये जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और उल्टे पड़ जाएं तो गले का पत्थर बन सकते हैं. ‘चौकीदार चोर है’ का राहुल गांधी का नारा, क्या कांग्रेस और उसके अध्यक्ष के गले का पत्थर बनेगा? मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ के देशव्यापी अभियान से तो ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. पर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा. समय-समय पर लगे राजनीतिक नारों का अध्ययन करें तो ज़्यादातर सकारात्मक नारे ही कामयाब होते हैं. नकारात्मक नारे…
