लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी का बड़ा दांव-कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए की सरकार बनती है तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार किया जाएगा। तमिलनाडु में यूपीए के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि कानून चुनिंदा तरीके से अमल में नहीं लाए जाएं और यदि किसी कथित अनियमितता के लिए…

उत्तर भारत :पढ़िए मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी, जानिए- होली तक का हाल

आए दिन के मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार शाम या रात को फिर से हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन भर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को तेज बारिश के साथ कहीं- कहीं ओले पड़ने की संभावना भी बन रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश तो नहीं होगी, लेकिन दिन भर तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट भी आएगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी। 18 मार्च तक बढ़ जाएगा तापमान 18 मार्च के आसपास…

लोकसभा 2019 : ये हैं दस दिग्गज राजनेता, दिखाएंगे अपना दम

लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंका जा चुका है। इस चुनावी महासंग्राम में अलग-अलग राज्यों में समीकरण भले ही अलग-अलग हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यत: दो धड़ों में सीधी टक्कर देखी जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन ने इस लड़ाई में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे माहौल में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत 10 बड़े चेहरों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। आइए, जरा नजर डालें राजनीतिक जगत की इन हस्तियों पर, जिनकी भूमिका इस बार…

लोकसभा 2019 : ये लोग भारतीय चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख (Lok Sabha Elections 2019 Date) के ऐलान के बाद राजनीति की सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव 2019 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और ये 19 मई तक चलेंगे, जबकि 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई को आएंगे। इक्कीसवीं सदी में पैदा हुए भारतीयों के लिए आम चुनाव में मतदान करने का यह पहला अवसर होगा। एक जनवरी 2001 या उसके बाद पैदा हुए युवा मतदाता 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। 1988…