मिजोरम के राज्यपाल ने अचानक दिया इस्तीफा, इस पार्टी के लिए लड़ सकते हैं चुनाव!

नई दिल्ली : मिजोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आगामी लोकसभा चुनाव की जारी चर्चाओं के बीच राजशेखरन के इस्तीफे के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि राजशेखरन ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। वहीं राजशेखरन की जगह असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौर हो कि…

लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 3 महिला उम्मीदवारों की लिस्ट, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिंपल

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। आगामी आम चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ। एसपी ने अपने खाते की 37 सीटों में से 6 सीटों के बाद तीन और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस तरह एसपी कुल 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘इंटरनैशनल विमिंज डे के…