चुनाव 2019: चुनाव मैदान से बाहर टीम आडवाणी के अधिकांश चेहरे

भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा बड़े चेहरे, जिनमें अधिकांश टीम आडवाणी का अहम हिस्सा रहे हैं, इस बार लोकसभा चुनाव के मैदान से बाहर हैं। इनमें खुद लालकृष्ण आडवाणी, डा. मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, शांता कुमार, बी सी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, करिया मुंडा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सुषमा स्वराज भी चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं और अरुण जेटली (राज्यसभा सदस्य) भी इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा के दो से 282 तक के सफर में हर लोकसभा चुनाव में लड़ने व लड़ाने…

क्या देश के बाबा लगाएंगे राजनेताओं का बेड़ा पार देखें ये खबर

धर्म, राजनीति और पैसे की तिकड़ी का खेल बड़ी तेजी से फल फूल रहा है, वैसे तो एक निराश, शोषित,परेशान और बिखरे समाज में बाबाओं का उभार कोई हैरानी की बात नहीं है लेकिन परेशानी तब पैदा होती है जब यह सियासत और राजनीति को अपने इशारों पर नचाने लगते हैं। आशाराम, गुरमीत, रामपाल, जैसे बाबाओं ने काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं। सियासत को भी बाबा लोग खासे पसंद आते हैं और हों भी क्यों ना आखिर यह लोग एकमुश्त वोट बैंक उपलब्ध कराने की कुव्वत जो रखते हैं। ऐसा नहीं…

मोदी का दावा- 300+ सीटें जीतेंगे, इस बार मेरे सामने कोई नहीं, 2024 में देखा जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता ने मोदी को सबसे ज्यादा सीटें देने का फैसला कर लिया. परिणाम निश्चित है, NDA की 300 से ज्यादा सीटों वाली सरकार होगी. एक टीवी चैनल से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  2019 के चुनाव में मेरे सामने किसी का आना संभव नहीं है. 2024 में मोदी के खिलाफ कोई भी मैदान में हो सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान वादा कर नौजवानों को लूटा है. नेहरू जी भी गरीबी की बात करते थे,…

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा मिले राहुल से, 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। वह 6 अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा..6 अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।’ सिन्हा संभवत: पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह पहले से ही कहते रहे हैं कि ‘सिचुएशन जो भी हो, लोकेशन वही होगा’। भाजपा ने इस बार उनहें टिकट न देकर इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है।…

बजाज चेतक इस साल भारत में कर सकती है वापसी, किए जा सकते हैं ये जरूर बदलाव

एक समय था जब भारतीय सड़कों पर केवल बजाज ऑटो की ही स्कूटर दिखती थी। यह स्कूटर बजाज चेतक थी जिसे ग्राहकों के लिए सही बजट के साथ बेहतरीन लुक के साथ तैयार किया गया था। यह स्कूटर अपने शानदार परफॉर्मेंस से ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जानी वाली दो-पहिया वाहन थी। हालांकी अब यह कंपनी द्वारा नही बेचा जा रही है लेकिन आपको यह अब भी सड़कों पर दौड़ती नजर आ जाएगी। ऐसे में कंपनी बजाज चेतक को भारतीय बाजार में एक बार फिर से उतारने की योजना…

महागठबंधन में सीटों का पेच सुलझा, दरभंगा राजद के खाते में तो सुपौल कांग्रेस को मिली

महागठबंधन मे लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ सीटों का पेच सुलझ गया है। दरभंगा, राजद के खाते में आई है तो सुपौल सीट कांग्रेस को दे दी गई है। तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों को लेकर तस्वीर साफ की। उन्होंने कहा कि हागठबंधन अटूट है। ये सच-झूठ की लड़ाई है। तेजप्रताप की बगावत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में हर नेता को सुझाव और राय देने का अधिकार है। राजद के खाते में ये सीटें: नवादा, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज,…

आडवाणी युग से मोदी के दौर तक शत्रुघ्न सिन्हा का 35 साल का सफर

  मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया, सुना है कि तू बेवफा हो गया…..1980 में आई शत्रुघ्न सिन्हा की ही फिल्म ‘दोस्ताना’ का यह गीत वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उनकी हालत बयां करता है। बॉलीवुड के शॉटगन अब अपनी ही पार्टी के लिए ‘शत्रु’ हो चुके हैं और उनकी अपनी पार्टी उनकी नजर में बेवफा हो चुकी है। भाजपा ने उनका टिकट काट कर रविशंकर प्रसाद को दे दिया है और शत्रुघ्न का दोस्ताना अब कांग्रेस के साथ है।  उनकी अधिकतर फिल्मों की ही तरह राजनीतिक जीवन भी दोस्ती और दुश्मनी…

चुनाव 2019: रविशंकर प्रसाद को बीजेपी इतनी तवज्जो क्यों देती है

  राजनीति और वकालत- दोनों में चतुराई के साथ सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए एक ऊँचे मुकाम तक पहुँच पाना बड़ा कठिन है. आसान यह भी नहीं है कि कोई विश्वविद्यालय और उच्च न्यायालय से लेकर देश की सर्वोच्च अदालत और संसद तक एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान क़ायम कर ले. लेकिन यह सब उस प्रतिभा के बूते संभव हुआ, जो 65 वर्षीय रवि शंकर प्रसाद के साथ उनके छात्र-जीवन से ही जुड़ी हुई है. पटना के संभ्रांत कायस्थ परिवार में इनका जन्म हुआ और अधिवक्ता-सह-राजनेता…

कांग्रेस के ‘न्याय’ की आलोचना कर फंसे नीति आयोग के उपाध्यक्ष, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी योजना के चुनावी वादे पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की प्रतिक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। राजीव कुमार ने कांग्रेस के इस वादे की आलोचना की थी और इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया था। आयोग ने राजीव कुमार को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने सोमवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से राहुल गांधी द्वारा किए गए कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी योजना पर किए गए कमेंट और ट्वीट को लेकर…

मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने के लिए सरकार ने चुनाव आयोग से मांगी अनुमति

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत दी जाने वाली मजदूरी में इजाफा करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। इस कदम से देश के कई करोड़ लोगों को लाभ होगा। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मनरेगा के तहत दी जाने वाली मजदूरी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर एग्रीकल्चर लेबर्स (सीपीआइ-एएल) से लिंक है और मजदूरी की नई दरें नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी एक अप्रैल से अधिसूचित की जाती हैं। यह नियमित प्रक्रिया है, चूंकि आदर्श आचार संहिता…

धर्मपरिवर्तन के बाद लड़कियां पत्नियां बनती हैं, बेटियां या बहनें क्यों नहीं? :आदर्श कुमार

पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्म परिवर्तन पर पाकिस्तान के हिंदू भी सवाल खड़ा कर रहे हैं. सिंध की दो नाबालिग़ हिंदू लड़कियों और उनके पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं. मामला गुरुवार का है लेकिन रविवार को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद ये और सुर्ख़ियों में आया. पाकिस्तान में लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आख़िर कम उम्र की हिंदू लड़कियां ही क्यों इस्लाम से प्रभावित होकर धर्म परिवर्तन करती हैं?…

1971 में इंदिरा और अब 2019 में राहुल गांधी ने खेला सबसे बड़ा दांव

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने आज सबसे बड़ा दांव खेल दिया। राहुल गांधी ने आज एलान किया कि कांग्रेस सरकार आने पर 20 फीसदी गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले फेज में 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था, इस बार 25 करोड़ गरीबों को फायदा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये बैंक अकाउंट में डाल दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि दुनिया में अपनी…

क्या कांग्रेस अपने वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवादी पार्टियां कुछ पीढ़ियों के बल पर सफल होती हैं लेकिन दूसरों को साथ लेकर डूब जाती हैं और उन्होंने इस बात पर हैरत जताई कि क्या कांग्रेस अपनी वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमंत्री ने कहा, आजकल कांग्रेस नेताओं से कुछ सामान्य बयान अक्सर सुनाई दे रहे है जैसे – मैं क्या कर सकता हूं, वह सुनते ही नहीं हैं, 24 मई का इंतजार करें, इसके बाद हमारी राजनीति…

चुनाव 2019 : छत्तीसगढ़ में सभी BJP सांसदों का टिकट कटा, रमन सिंह के बेटे भी रेस से बाहर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों के चयन में काफी सोच-विचार कर नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से अपने सभी मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। पार्टी ने प्रदेश के सभी मौजूदा 10 सांसदों को इस बार टिकट नहीं दिया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस राज्य से 10 लोकसभा सीटें जीती थीं। बीजेपी ने रविवार को छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट के नाम का ऐलान…

कौन हैं बीजेपी के चाणक्य ? पढ़ें पूरी कहानी

अमित शाह (जन्म: 22 अक्टूबर 1964) एक भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।वे भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यापारी के घर हुआ था। वे गुजरात के एक रईस परिवार से ताल्लुक रखते है। उनका गाँव पाटण जिले के चँन्दूर में है। मेहसाणा में शुरुआती पढ़ाई के बाद बॉयोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, जहां से उन्होने बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी की, उसके बाद अपने पिता का बिजनेस संभालने में जुट गए। राजनीति में आने से पहले वे मनसा में प्लास्टिक के पाइप का…

लोहिया के सिद्धांतों से छल कर रहे हैं समाजवादी दल : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया को कांग्रेसवाद का मुखर विरोधी बताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि डॉ. लोहिया के दिखाये रास्ते पर चलने का दावा करने वाले समाजवादी और क्षेत्रीय दल उनके सिद्धांतों के साथ छल कर रहे हैं। मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर एक लेख के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि कांग्रेसवाद का विरोध डॉ. लोहिया के हृदय में रचा-बसा था लेकिन उनके अनुयायी होने का दावा करने वाले राजनीतिक दल आज कांग्रेस के साथ अवसरवादी…

अधिक वसा और नमक वाले प्रोडक्‍ट पर अलग लेबलिंग का मामला, FSSAI ने गठित की विशेषज्ञ समिति

 भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार अग्रवाल ने आज कहा कि सरकार ने अधिक वसा, चीनी एवं नमक वाले डिब्बा बंद खाद्य उत्पादों पर लाल ‘लेबल’ लगाने के प्रस्ताव वाले मसौदे को फिलहाल स्थगित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग एवं डिस्प्ले) नियमन 2018 का मसौदा अप्रैल में लेकर आया। इसमें ऐसे डिब्बा बंद खाद्य उत्पादों पर लाल लेबल लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया गया है। अग्रवाल ने कहा, ”हमारा मसौदा पूर्व…

सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, जानिए किस सीट से लड़ेंगी चुनाव

हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खबर है कि वह मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इसका औपचारिक एलान होना बाकी है।   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। खबर थी कि सपना कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहती थीं…

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हुए BJP में शामिल

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली और टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर ने पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि गंभीर के बीजेपी में जाने की अटकलें काफी वक्त से लग रही थीं। पार्टी उन्हें दिल्ली चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की सीट पर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा जा सकता है। गंभीर को सदस्यता दिलाने के बाद अरुण जेटली ने मीडिया के सामने…

गुम हो चुका है वोटर कार्ड तो ऐसे बन जाएगा नया…

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए इस बार वोटर स्लिप के साथ वोटर आईडी कार्ड भी जरूरी कर दिया गया है। इसलिए वोटर कार्ड जिन लोगों के पास नहीं है, उन्हें नया कार्ड बनाने का मौका 25 मार्च से मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारनिर्वाचन आयोग ने डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनाने का अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। 25 मार्च से 30 मार्च तक यह अभियान चलेगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने पुराने वोटर कार्ड की जगह नया कार्ड बनाने का आवेदन अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में जाकर कर…