फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास फर्रूखाबाद में आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला एक व्यापक जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मोदी सरकार की 11 वर्षों की “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। शिव महेश दुबे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत:
12 जून को भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनी और पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश से आए प्रमुख वक्ता सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालेंगे। इसी दिन जनपद में प्रबुद्ध वर्ग समागम का आयोजन भी होगा।
9 जून से 9 जुलाई तक “बदलते भारत – मेरा अनुभव” शीर्षक से डिजिटल प्रतियोगिता चलाई जाएगी, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स भाग लेंगे।
13 से 15 जून के बीच मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे।
23 जून को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल स्मृति दिवस मनाया जाएगा
21 जून को पूरे जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग कार्यक्रम होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से 11 वर्षों की उपलब्धियों का प्रचार होगा और आयुष्मान भारत योजना के पंजीकरण कैंप भी लगाए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जानकारी दी कि इस पूरे अभियान का संयोजन जिला महामंत्री सुनील रावत को सौंपा गया है। सभी मंडलों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से अनुभव साझा कर वीडियो क्लिप के रूप में उसे सोशल मीडिया पर प्रचारित करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन भी सुनील रावत ने किया। कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से:
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बी.के. गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटिहार, जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, जय गंगवार, रश्मि दुबे, वीरेंद्र कठेरिया,जिला मंत्री अभिषेक बाथम, अमरदीप दीक्षित,अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, शिवमोहन सिंह, संतोष राजपूत, रमला राठौर, कृष्ण मुरारी राजपूत, तथा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी शामिल रहे।
भाजपा संगठन का यह अभियान 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ जारी रहेगा, जिसमें आम जनता को सरकार की नीतियों और योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।