फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने जालसाजी व धोखाधड़ी के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: शिशुपाल सिंह पिता का नाम: मुरली सिंह निवासी: ग्राम सिठौली, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़
घटना का संक्षिप्त विवरण:
राजेन्द्र पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम हिसामपुर थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़, वर्तमान पता चौहानपुरवा अलीपुर विधूना, थाना बेला, जनपद औरैया द्वारा 30 दिसंबर 2024 को थाना मऊदरवाजा पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि अभियुक्त शिशुपाल सिंह एवं अन्य लोगों ने उनकी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर विक्रय पत्र तैयार कर दिया है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना मऊदरवाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 290/2024 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर शिशुपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने किया अपराध स्वीकार:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपराध स्वीकार करते हुए अपनी सफाई न्यायालय में वकील के माध्यम से देने की बात कही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1️⃣ मु0अ0सं0 290/2024 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS, थाना मऊदरवाजा
2️⃣ अन्य थानों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष श्री बलराज सिंह भाटी
30नि0 श्री लछिमन सिंह
आरक्षी करतार सिंह
आरक्षी अंकित कुमार
पुलिस की इस त्वरित व सतर्क कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम को सराहना मिल रही है।