फर्रुखाबाद: TSS टीम ने 22 मार्च के वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन की तैयारियां तेज कीं, गांव-गांव पहुंचकर सौंपे आमंत्रण पत्र।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में समिति के पदाधिकारियों की टीम ने फर्रुखाबाद जनपद के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उन्हें सामाजिक एकता, जागरूकता और संगठन की मजबूती के लिए आयोजित इस सम्मेलन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए और उन्हें कार्यक्रम के लिए आधिकारिक आमंत्रण पत्र सौंपे गए।

समिति द्वारा जिन ग्राम पंचायतों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए उनमें ग्राम पंचायत सलेमपुर से बाबू सिंह कुशवाहा, ग्राम पंचायत भरखा से विजय सिंह कुशवाहा, ग्राम पंचायत हुसैनपुर राजपुर से प्रदीप कुशवाहा, ग्राम पंचायत नयागांव हुसैनपुर हड़ाई से आनंद कुमार कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इन सभी ग्राम पंचायत अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में शामिल कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है, ताकि कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया जा सके।

इस जनसंपर्क अभियान में तथागत सामाजिक समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव घनश्याम शाक्य सहित समिति के कई अन्य पदाधिकारी और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि 22 मार्च को होने वाला यह वार्षिक उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को संगठित करने और नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में समाज के विभिन्न मुद्दों, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

समिति ने सभी क्षेत्रवासियों और समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 22 मार्च को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन को सफल बनाये।

Leave a Comment