फर्रुखाबाद:स्कूल बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 खिमसेपुर निवासी शैलेश सक्सेना की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब शैलेश सक्सेना सवारी के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह स्कूल बस रक्षा देवी इंटर कॉलेज खिमसेपुर की थी, जिसका बस नंबर UP 76 K 8582 बताया जा रहा है। टक्कर लगते ही शैलेश सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही विनोद कुमार शुक्ला कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल बसों पर निगरानी बढ़ाने और चालक की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।