पीलीभीत ; विष्णु महायज्ञ में उमड रही भक्तों की भारी भीड

पूरनपुर। विष्णु महायज्ञ में यज्ञ आचार्य ने यजमानों से विश्व कल्याण के लिए आहुतियां डलवाईं। बड़ी संख्या में लोग यज्ञ की परिक्रमा करने पहुंच रहे है। झांकियां देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जनकापुर के मंदिर पर पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। गांव के मुख्य यजमान के अलावा अन्य लोगों से यज्ञ में वैदिक रीति रिवाज के साथ यज्ञाचार्य संजीव दीक्षित ने यज्ञ में आहुतियां डलवाकर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति में हो गया। शुक्रवार को गांव के अलावा आस पडोस के गांवों से बडी संख्या में लोग व महिलाएं यज्ञ की परिक्रमा करने के लिए पहुंची। यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर चढ़ावा चढ़ाकर विश्व कल्याण की कामना की। कथा वाचक सुरजीत शास्त्री के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा की कथा सुनने से वातावरण भक्ति में रहता है। इसलिए हर मनुष्य को कथा सुननी चाहिए। उन्होंने कथा के महत्व के बारे में भी वताया। कथा को जिसको सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। इस दौरान रात्रि में आकर्षक झांकियां भी सजाई जा रही है। जिनको देखकर श्रोता भाव विभोर हो रहे हैं।

Leave a Comment