कलीनगर/ ग्रामीण के घर में अचानक मगरमच्छ के घुसने से परिवार सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शिवलाल पुत्र किशोर बीती रात अपने घर में सो रहे थे, तभी देर रात लगभग 11 बजे अचानक शिवलाल की नींद खुल गई। नींद खुलने के बाद उसने देखा कि उसके घर में मगरमच्छ घुस आया है। वहीं घर में मगरमच्छ देखकर शिवलाल के होश उड़ गए। शिवलाल मगरमच्छ को देखते ही चीखने चिल्लाने लगा। इसके उपरांत सभी परिवार के लोग जग गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए और परिवार सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन में परिजनों द्वारा जमुनिया पुलिस चौकी को सूचित किया गया। जहां जमुनिया चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे । चौकी इंचार्ज द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के लगभग 2 घंटे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीण के घर में घुसे मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया और रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। इस दौरान जमुनिया चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह व वन विभाग की टीम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पीलीभीत : मगरमच्छ के घुसने से परिवार में मचा हड़कंप।
