पीलीभीत : निर्माणाधीन हरसिंह पुर गौशाला की परखी गुणवत्ता एवं गौशाला के अवशेष कार्यों करो पूर्ण: जिलाधिकारी

पूरनपुर। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंहपुर में निर्माणाधीन गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला को मॉडल गौशाला बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में विद्युत कनेक्शन कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही गौशाला में मिट्टी का कार्य कराते हुए समतलीकरण का कार्य कराया जाये। इसके साथ ही गौशाला को हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता में गोवंश का संरक्षण कराना है। इसके उपरान्त उन्होंने तहसील परिसर पूरनपुर में बाढ़ कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव हेतु की गई तैयारियों तथा लगाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित ग्रामों एवं प्रधानों के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस मौके पर उप जिलाधिकारी पूरनपुर, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।