पीलीभीत: ग्राम प्रधान व चेयरमैन में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज।

पीलीभीत/बिलसंडा: थाना बिलसंडा के ग्राम रुरिया घुरिया का मामला है।दो दिन पहले ग्राम प्रधान कालीचरण वर्मा व चेयरमैन डीके गुप्ता के बीच बाइक एक्सीडेंट को लेकर जमकर बबाल हुआ। प्रेमपाल तथा लाडले की बाइक को लेकर बात हुई थी। प्रेमपाल जो ग्राम रुरिया घुरिया का निवासी है ने प्रधान कालीचरण को इस बारे में बताया। कालीचरण प्रधान मौके पर पहुंच कर समाधान करने की कोशिश की।
मगर लाडले जो चेयरमैन के मामा का लड़का हैं वह प्रधान कालीचरण से गलत तरीके से पेश आया। घर आकर प्रधान कालीचरण ने इसकी शिकायत चेयरमैन डीके गुप्ता से की। चेयरमैन डीके गुप्ता दो फोर व्हीलर तथा करीब आठ बाइकों से अपने नगर के करीब चालीस लोगों को लेकर मारने- पीटने के इरादे से गांव पहुंच गए। जिसमें में ज्यादा संख्या में मुस्लिम व भंग्गी लोग थे।
इन सभी के हाथों में सरिया डंडे थे। चेयरमैन डीके गुप्ता व साथियों ने प्रधान व वहां उपस्थित सभी को मारने पीटने लगे। बताया जाता है कि चेयरमैन व उनके साथी सभी नशे थे। प्रधान की बेटी को काफी चोट लगी है।वहीं चेयरमैन की स्कार्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। तथा दोनों पक्षों को चोटे भी लगी है। दोनों पक्षों ने थाना बिलसंडा में तहरीर दी।
थाना बिलसंडा पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Leave a Comment